किसान आंदोलन : पंजाब-महाराष्ट्र में किसानों ने सड़कों पर बहाया दूध, 10 जून तक पूरे देश में 'गांवबंद'

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (12:03 IST)
नई दिल्ली। देश के 22 राज्यों में किसानों का 10 दिवसीय गांव बंद आंदोलन पहले ही दिन उग्र रूप लेता दिखाई दे रहा है। आंदोलन के पहले दिन पंजाब और महाराष्‍ट्र से विरोध की खबरें आ रही है।
 
पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में आंदोलन का असर दिखाई दे रहा है। पंजाब में किसानों द्वारा सड़कों पर दूध बहाने की तस्वीरें आ रही हैं। महाराष्ट्र के पुणे में भी प्रदर्शन की खबरें हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां पिछले साल हुए हंगामें को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

पंजाब के फरीदकोट में किसानों ने सब्जियां, फल और दूध फेंककर इन वस्तुओं की शहरों में की जा रही आपूर्ति में बाधा डाली। किसान ऋण माफ करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें मानने की मांग कर रहे हैं। 
 
राष्ट्रीय किसान मज़दूर महासंघ के अध्यक्ष के प्रमुख शिव कुमार शर्मा कक्काजी ने कहा कि 130 से ज्यादा किसान संगठन हमारे साथ हैं। यह देशव्यापी बंद है। हमने इसे 'गांव बंद' नाम दिया है। हम शहर नहीं जाएंगे और हम लोगों की सामान्य जिंदगी प्रभावित नहीं करना चाहते।
 
ALSO READ: किसान आंदोलन आज से शुरू, 10 दिन तक गांव बंद, शहर में दूध और सब्जी की किल्लत

सब्जी और दूध की किल्लत : किसानों का दावा है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। इस दौरान दूध, फल, अनाज और सब्जियां गांव से बाहर नहीं आएगी। किसानों को गिरफ्तार किया गया तो जेल भरो आंदोलन छेड़ा जाएगा। 
 
 
इंदौर में किसान आंदोलन का असर नहीं : किसान आंदोलन के पहले दिन इंदौर में जनजीवन सामान्य रहा। चोइथराम मंडी रोज की तरह चालू रही। वहीं शहर के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी में दूध भी आया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख