Biodata Maker

दिल्ली में कांग्रेस की उम्मीद थीं शीला दीक्षित, 15 साल किया राज, जानिए 10 खास बातें

Webdunia
शनिवार, 20 जुलाई 2019 (18:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वे 81 साल की थीं। 15 साल लगातार दिल्ली पर राज करने वालीं शीला दीक्षित के बारे में 10 खास बातें...
 
- उत्तरप्रदेश में महिलाओं पर समाज में हो रहे अत्याचारों के विरोध में 1990 में उन्होंने लगातार प्रदर्शन किए। इस पर उन्हें बंद कर दिया गया। 82 साथियों के साथ 23 दिनों तक वे जेल में रहीं।
- शीला दीक्षित 1998 से 2013 के बीच 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी को फिर से खड़ा करने के मकसद से उन्हें कुछ महीने पहले ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था।
- शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की।
- वे पहली बार साल 1984 में उत्तरप्रदेश के कन्नौज से सांसद चुनी गईं। बाद में वे दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुईं।
- शीला के पुत्र संदीप दीक्षित भी राजनीति में हैं। वे पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से 2004 से 2014 बीच 2 बार सांसद रहे हैं।
- शीला दीक्षित ने हाल में उत्तर-पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वे जीत नहीं पाई थीं।
- 2017 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में वे कांगेस पार्टी की ओर मुख्यमंत्री पद लिए उम्मीदवार घोषित की गई थीं।
- 2014 में शीला दीक्षित को केरल का राज्यपाल भी बनाया गया था।
- शीला दीक्षित दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री थीं।
- उनका नाम कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार किया जाता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

जयशंकर से मिले ईरान के उप विदेश मंत्री, युद्ध के बीच किन मुद्दों पर हुई बात?

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

इंजीनियर, रैपर, मेयर और अब PM कैंडीडेट, कौन हैं बालेन शाह जिन्होंने बदल दी नेपाल की राजनीति?

Nothing का बड़ा धमाका: धांसू लुक के साथ Phone 4a और 4a Pro लॉन्च, साथ में 135 घंटे चलने वाला हेडफोन भी!

कर्नाटक में 'डिजिटल स्ट्राइक', 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, CM सिद्धारमैया का बड़ा फैसला

अगला लेख