प्रियंका गांधी से जानिए भाजपा के अन्यायकाल की सच्चाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (17:01 IST)
Know the truth of BJP's injustice period from Priyanka Gand : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के अतिक्रमण विरोधी अभियान में 'रैट होल माइनर' वकील हसन का मकान तोड़े जाने को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि गरीबों को प्रताड़ित एवं अपमानित करना भाजपा के 'अन्यायकाल' की सच्चाई है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जनता इस अन्याय का जवाब जरूर देगी।
 
सिलक्‍यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए किया था सम्मानित : डीडीए ने बुधवार को दिल्ली के खजूरी खास इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जिसमें कई घरों को ढहा दिया गया। डीडीए के इस अभियान से बेघर होने वाले लोगों में वकील हसन भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल नवंबर में अपनी टीम के साथ उत्तरकाशी की सिलक्‍यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए सम्मानित किया गया था। वकील हसन पेशे से 'रैट होल माइनर' (सुरंग खोदने वाले) हैं।
ALSO READ: PM मोदी ने पं. नेहरू के भाषण की कुछ पंक्तियों को गलत तरीके से किया पेश : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने वकील हसन की पत्नी का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, वकील हसन ने अपनी जान जोखिम में डालकर उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों की जान बचाई थी। तब अपने प्रचार के लिए भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं थीं।
ALSO READ: उप्र के गांव-गांव में पेपर लीक की चर्चा, सरकार सो रही है : प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा, जब प्रचार खत्म हो गया तो आज उसी वकील हसन को थाने में बंद कर दिया और उनका घर तोड़कर उनके बच्चों के सिर से छत छीन ली। गरीबों का घर तोड़ना, उन्हें कुचलना, प्रताड़ित और अपमानित करना- यह अन्याय ही भाजपा के ‘अन्यायकाल’ की सच्चाई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता इस अन्याय का जवाब जरूर देगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद झूमेगा सेंसेक्स, शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे

Pune Road Accident: पुणे में बेलगाम हुई पोर्शे कार, मारी टक्कर, 2 की मौत

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, जानिए क्या हैं कीमतें

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश, किसी के बचने की उम्मीद नहीं

इस शख्स ने 8 बार डाल दिया वोट, FIR दर्ज, पूरी पोलिंग टीम सस्पेंड

अगला लेख