Kolkata rape-murder case : जूनियर डॉक्टर के परिवार को किया गया नजरबंद, कांग्रेस नेता का दावा

शव के जल्दी अंतिम संस्कार के लिए की थी पैसे की पेशकश

Webdunia
शनिवार, 31 अगस्त 2024 (23:55 IST)
कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को पुलिस पर उस महिला चिकित्सक के माता-पिता को 'नजरबंद' रखने का आरोप लगाया है, जिसकी कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर के घर पहुंचकर उसके माता-पिता से बात करने वाले चौधरी ने यह आरोप भी लगाया कि पुलिस ने शव का शीघ्र अंतिम संस्कार करने के लिए पिता को पैसे की पेशकश की थी।
ALSO READ: कोलकाता रेप पर बवाल लेकिन केरल में महिलाओं के यौन शोषण मामले पर चुप्पी!
उन्होंने कहा कि मैंने चिकित्सक के परिवार के घर जाकर उनसे काफी देर तक बात की। पुलिस ने परिवार को घर में नजरबंद कर रखा है। वह तरह-तरह के बहाने बनाकर उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दे रही। उनके चारों ओर मोर्चाबंदी कर दी गई है, सीआईएसएफ को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
चौधरी ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस ने राज्य सरकार के निर्देश का पालन करके (पीड़िता के) पिता को पैसे की पेशकश करते हुए कहा था कि उनकी बेटी के शव का बिना किसी देरी के अंतिम संस्कार किया जाए।
ALSO READ: Kolkata Doctor Case : छात्र नेता सायन लाहिड़ी पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- जब तक न्याय नहीं मिलता लड़ाई जारी रहेगी
9 अगस्त को कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव मिला था। उसके लिए न्याय और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों पर मजबूत सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर उस दिन से हड़ताल पर हैं। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला, 1 वर्षीय बच्चे सहित 5 लोगों की मौत

CM Yogi adityanath birthday: योगी आदित्यनाथ क्यों हैं भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री? जानिए जन्मदिन पर उनके बारे में 25 खास बातें

गर्मी से बचाव के लिए गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिसकर्मियों को हीट कंट्रोल हेलमेट दिए

अयोध्या राम मंदिर में सजा राजा राम का दरबार, CM योगी ने की पूजा

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ पर BCCI सचिव का बड़ा बयान, IPL Chairman ने भी उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा

अगला लेख