कुलभूषण जाधव मामले में भारत ने दाखिल किया जवाब

Webdunia
बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (00:04 IST)
नई दिल्ली। भारत ने कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अपना जवाब दाखिल किया। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी जाधव इस समय पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने उन पर जासूसी का आरोप लगाया है तथा एक सैन्य अदालत ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई है, जबकि भारत ने इन आरोपों का खंडन किया है।

भारत ने पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पिछले साल 8 मई को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाकिस्तानी अदालत की सजा के खिलाफ अपील की थी। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने 18 मई 2017 को जाधव की फांसी की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

इसके बाद भारत ने गत वर्ष 13 सितंबर को न्यायालय में लिखित तौर पर अपना पक्ष रखा, जिस पर पाकिस्तान ने 13 दिसंबर 2017 को अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान की आपत्तियों पर भारत ने आज अपना जवाब दिया। न्यायालय ने पाकिस्तान को इस पर अपना पक्ष रखने के लिए 17 जुलाई तक का समय दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि वह जाधव के अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

अगला लेख