राजनीतिक फायदे के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं मोदी : कुमारस्वामी

Webdunia
सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (12:18 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राज्य की (कर्नाटक की) किसान कर्जमाफी योजना को ‘क्रूर मजाकों में से एक’ बताने पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘राजनीतिक फायदे’ के लिए देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
 
कृषि ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन के लिए जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने दावा किया अभी तक 60,000 किसानों को इससे (योजना से) फायदा पहुंचा है।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कुमारस्वामी को यह कहते हुए उद्धृत किया गया कि यह बेहद दुखद है कि वे (मोदी) इसे किसानों के साथ एक क्रूर मजाक की तरह देखते हैं, योजना के बारे में पूर्ण तथ्य जाने बिना वे देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
मोदी ने शुक्रवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘कर्जमाफी के नाम पर उन्होंने जो किया वे इतिहास में सबसे क्रूर मजाकों में से एक के तौर पर दर्ज होगा। सत्ता में आने के छ: महीने बाद खबरें आई हैं कि केवल कुछ ही किसानों को इस कर्जमाफी योजना से लाभ होगा।
 
मोदी ने कहा कि किसानों के लिए इन लोगों ने जो किया है, देशभर में घूम-घूमकर इसका श्रेय वे ले रहे हैं। क्या वे कर्नाटक में किसानों की खुदकुशी का भी दोष अपने सिर लेंगे?

कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में आने के कुछ समय बाद ही जुलाई में 45,000 करोड़ रुपए की किसान कर्जमाफी योजना की घोषणा की थी, लेकिन बैंक संबंधी कई मुद्दों के चलते वह अधर में लटक गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख