Hanuman Chalisa

कुणाल कामरा ने किया माफी से इनकार, कहा याचिकाकर्ता को कॉमेडी की समझ नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (15:04 IST)
अपनी कॉमेडी और विवादि‍त बयानों से चर्चा में रहने वाले कॉमेडि‍यन कुणाल कामरा एक बार फि‍र से खबरों में है। दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में न्यायपालिका के खिलाफ अपने ट्वीट्स के अवमानना ​​नोटिस के जवाब में माफी मांगने से इनकार कर दिया है।

उन्होंने जवाब में यहां तक कह डाला कि याचिकाकर्ता को कॉमेडी की समझ नहीं है। कुछ चुटकुलों से लोगों की नजर में न्यायपालिका का सम्मान कम नही होता। कामरा का यह जवाब सोशल मीडि‍या में खूब सुर्खि‍यां बटोर रहा है। वो ट्रेंड कर रहे हैं।

दरअसल, कुछ समय पहले कामरा ने अर्णव गोस्वामी को जमानत के बारे में विवादित ट्वीट किए थे। वहीं कोर्ट ने कुणाल कामरा के अवमानना मामले की सुनवाई दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी है। याचिकाकर्ता की ओर से कुणाल के जवाबी हलफनामे का उत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा गया था।

कामरा ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत में लोगों के विश्वास को कम करने के इरादे से उन्होंने ट्वीट नहीं किए थे। अगर अदालत का मानना है कि उन्होंने सीमा लांघी है और अनिश्चित काल के लिए उनका इंटरनेट बंद करना चाहते है, तो वह भी अपने कशमीरी दोस्तों की तरह हर 15 अगस्त को 'हैप्पी स्वतंत्रता दिवस पोस्ट कार्ड लिखेंगे।

उन्होंने कहा कि 'बेअदबी और अतिशयोक्ति' कॉमेडी के लिए आवश्यक हैं और एक कॉमिक अपने स्वयं के अनूठे तरीके से जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाती है।

कामरा ने कहा, 'मैं कई मामलों में अदालतों के फैसलों से असहमत हो सकता हूं, लेकिन वादा करता हूं कि मैं इस पीठ के किसी भी फैसले का हंसी खुशी सम्मान करूंगा। इस मामले में इस बेंच या सुप्रीम कोर्ट की अवेहलना नहीं करूंगा, क्योंकि यह वास्तव में अदालत की अवमानना होगी।

'कॉमेडियन ने कहा कि उनका मानना है कि इस देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। हम लगातार अभिव्यक्ति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला देख रहे हैं। बता दें कि पिछले साल 18 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में कामरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

कुशीनगर में गरजे CM योगी, ‘जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया’, माफिया और पिछली सरकारों पर साधा निशाना

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

विश्व पर्यावरण दिवस पर लें धरती को हरा-भरा बनाने का सच्चा संकल्प

मच्छर बीमारी लाता है और माफिया बेरोजगारी; हमने दोनों का इलाज कर जड़ से मिटाया: कुशीनगर में गरजे सीएम योगी

अन्नामलाई का भाजपा से इस्तीफा, वो 'शर्त' जिसने उड़ाए BJP के होश, तमिलनाडु में खत्म हुआ साथ

अगला लेख