Publish Date: Sat, 07 Aug 2021 (14:18 IST)
Updated Date: Sat, 07 Aug 2021 (14:23 IST)
नई दिल्ली। एक समय जब श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों और कट्टरपंथियों द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने की चुनौती दी जाती थी, आज वही लाल चौक तिरंगे रंग में रंग गया है।
उल्लेखनीय है कि कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक स्थित क्लॉक टॉवर (घंटा घर) को 15 अगस्त से पहले तिरंगे रंग में रंग दिया गया है। इस टॉवर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि 1992 में वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया था। उस समय उनके साथ वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी थे।