लालकृष्ण आडवाणी को पद्मविभूषण!

Webdunia
मंगलवार, 6 जनवरी 2015 (09:33 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न की घोषणा के बाद सरकार वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण देने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं बाबा रामदेव को भी पद्म पुरस्कार दिया जा सकता है।
इकनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार आडवाणी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार पद्म पुरस्कारों की सूची में योग गुरु बाबा रामदेव, प्रोफेसर डेविड फ्रॉली (जो खुद को पंडित वामदेव शास्त्री बताते हैं) भी शामिल हैं।
 
इस बीच खेल मंत्रालय ने सोमवार को स्पेशल केस के तहत आधिकारिक तौर पर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को पद्म भूषण के लिए नॉमिनेट किया। हालांकि, इस बाबत सिफारिश के लिए आखिरी तारीख 15 सितंबर होती है, जो कब की गुजर गई।
 
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि नेहवाल को पद्म भूषण देने पर सरकार सिर्फ खेल मंत्रालय की सिफारिशों पर निर्भर नहीं थी। नॉमिनेशन पहले ही किसी क्षेत्र से जुड़े किसी शख्स की तरफ से आया होगा। नौकरशाहों की एक सिलेक्ट कमिटी भी है, जिसने अवॉर्ड्स कमिटी को अपनी सिफारिशें भेजी हैं। इनमें ऐसे लोगों का नाम हो सकता है, जिनकी सिफारिश किसी अन्य शख्स ने नहीं की हो। लिहाजा, नेहवाल का नाम पहले से पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में हो सकता है।
 
बहरहाल, अवॉर्ड्स कमिटी को खुद ही नेहवाल के लिए नियमों को ताक पर रखना होगा, क्योंकि उन्हें 2010 में पद्म पुरस्कार मिल चुका है और नियमों के मुताबिक, अगला उच्च पद्म पुरस्कार लेने के लिए उन्होंने पांच साल की समयसीमा नहीं पूरी की है। 

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम दोषमुक्त, 22 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ी, भाषण में किया था वीर सावरकर का अपमान

मिजोरम में दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 2000 की मौत, 8000 से ज्यादा फंसे, पीएम मोदी ने किया वादा

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की कॉलेज परिसर में पीट-पीटकर हत्या