लालू का मोदी पर बड़ा हमला, देश में इमरजेंसी जैसे हालात

Webdunia
शुक्रवार, 4 नवंबर 2016 (12:34 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है जिससे देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।
 
यादव ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा कि संविधान की धज्जियां उड़ा रही है केंद्र सरकार। लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए राज्य के मुखिया को पीड़ितों से मिलने के कारण गिरफ्तार किया जा रहा है। 
 
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदीजी, कौन-सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। 
 
राजद सुप्रीमो ने आगे कहा कि ढाई साल में इतनी पतली हालत होगी, खुद इन्होंने दुर्दांत सपने में नहीं सोचा होगा। हेडलाइंस एवं मार्केटिंग की सरकार की ऐसी दुर्दशा होना लाजिमी है। देश में फासीवाद दस्तक दे चुका है। संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में हैं। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और बैन किया जा रहा है। 
 
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति एवं गैरसरकारी संस्थाओं की आजादी को जिसने भी कुचलने का प्रयास किया उनको न्यायप्रिय जनता ने क्या सबक सिखाया, इनको भूलना नहीं चाहिए। (वार्ता)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख