त्रिकुटा पहाड़ियों पर भूस्खलन, वैष्णो देवी मंदिर जाने वाला नया रास्ता बंद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 जून 2025 (15:35 IST)
Vaishnodevi mandir news in hindi : जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाला नया मार्ग बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गुरुवार को अवरुद्ध हो गया। तीर्थयात्रा पुराने मार्ग से सुचारू रूप से जारी है, जबकि बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवा अभी भी निलंबित है।
 
अधिकारियों ने बताया कि हिमकोटि मार्ग पर सत्या व्यू प्वाइंट के निकट भूस्खलन उस समय हुआ जब तीर्थस्थल बोर्ड ने लगातार बारिश और नए मार्ग पर भूस्खलन के खतरे के कारण तीर्थयात्रा को पहले ही पुराने मार्ग से कर दिया था। भैरव मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे तीर्थयात्रियों की आवाजाही बाधित हो गई।
 
खबरों के अनुसार, हिमकोटि मार्ग पर 30 फीट तक मलबा जमा है। खराब मौसम की वजह से इस वर्ष तीसरी बार वैष्‍णो देवी यात्रा प्रभावित हुई है। संबंधित एजेंसियों ने दोनों रास्तों पर मलबा साफ करने के लिए अपने कर्मियों और मशीनों को लगा दिया है।
 
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 24 जून को तीर्थयात्रा मार्ग पर संवेदनशील स्थानों की पहचान करने तथा भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के संभावित खतरों को कम करने के लिए आवश्यक उपाय अपनाने का निर्देश दिया था ताकि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके।
edited by  : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindhu: ईरान से 272 भारतीय और 3 नेपाली नागरिकों को निकाला, अब तक 3426 की वापसी

रेलवे ट्रेक पर महिला ने चलाई कार, ट्रेनें करती रही इंतजार

हिन्दी को लेकर उद्धव ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर भाषायी आपातकाल का आरोप

क्या ट्रम्प ने दुनिया को सबसे खतरनाक दौर में पहुंचा दिया, अब हर देश चाहेगा परमाणु हथियार?

नाटो के 'डैडी डोनाल्ड ट्रम्प' ने नाटो शिखर सम्मेलन में स्पेन को दी खुली धमकी

अगला लेख