अच्छी खबर, बड़े और विकसित देश भी मांग रहे हैं भारत से Corona Vaccine

Webdunia
शनिवार, 13 मार्च 2021 (18:20 IST)
भोपाल। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना महामारी से लड़ने में देश के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारत दुनिया को कोविड-19 (Covid-19) के दो टीके दे चुका है तथा आधा दर्जन से  अधिक टीके अभी आने वाले हैं और आज दुनिया के विकसित और बड़े देश भी भारत से टीकों की मांग कर रहे हैं।
 
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने स्थानीय राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (NIREH) के न्यू ग्रीन कैम्पस का उद्घाटन करते हुए शनिवार को कहा कि भारत दुनिया को दो टीके दे चुका है। 71 देशों को हम टीकों की आपूर्ति कर रहे हैं और बड़ी संख्या में कई देश हमें कह रहे हैं कि हमें भी दीजिए।
 
उन्होंने कहा कि ये साधारण देश नहीं हैं। इनमें कनाडा एवं ब्राजील जैसे बड़े और विकसित भी हैं जो भारत के टीकों का बहुत ही उत्साह के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आज सुबह तक देश भर में 1.84 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस टीके की खुराक दी जा चुकी है। कल ही एक दिन में 20 लाख से अधिक लोगों को टीके की यह खुराक दी जा चुकी है।
 
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आधा दर्जन से अधिक वैक्सीन और आने वाली हैं। उन्होंने टीकाकरण अभियान को जन आंदोलन बनाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि विज्ञान का सम्मान करें। इस विषय पर राजनीति को मिटाने की जरूरत है क्योंकि यह वैज्ञानिक लड़ाई है और ये राजनीतिक लड़ाई नहीं है। इसलिए सब लोग मिलकर इस दिशा में काम करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

जल संरक्षण का जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान

DK शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के CM, विधायक के दावे ने बढ़ाई सिद्धारमैया की परेशानी

Jagannath Rath Yatra Stampede : जगन्नाथ रथयात्रा भगदड़ मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

उत्तरकाशी में बादल फटा, 2 मजदूरों की मौत, 7 लापता, चारधाम यात्रा स्थगित

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, CM पुष्कर सिंह धामी ने ली मीटिंग, जनता से की अपील

अगला लेख