लश्कर के निशाने पर था मुंबई हवाई अड्डा: हेडली

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (09:57 IST)
मुंबई। आतंकवादी डेविड हेडली ने शुक्रवार को यहां विशेष अदालत को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपने बयान में चौथे दिन यह बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा मुंबई के हवाई अड्डे को निशाना बनाना चाहता था।       

हेडली ने कहा कि उसने मुंबई में वर्ली, गेट वे ऑफ इंडिया और कफ परेड की रेकी की थी लेकिन आतंकवादियों को मुंबई घुसने के लिए कफ परेड को चुना गया था।
 
उसने बताया कि मुंबई हवाई अड्डे पर हमला नहीं होने से लश्कर के आतंकी नाराज थे। मेजर इकबाल ने भी रेकी के बाद भी हवाई अड्डे पर हमला नहीं होने पर नाखुशी जताई थी। 

हेडली ने अदालत को बताया कि लश्कर ए तैयबा के नेता जकी उर रहमान लखवी ने इस बात पर जोर दिया कि 26/11 हमलों की निगरानी उचित तरीके से की जानी चाहिए क्योंकि यह उन सभी बम विस्फोटों का बदला लेने का मौका है जो अतीत में पाकिस्तान में किए गए हैं। 
 
हेडली ने बताया कि उसने 10 हमलावरों की पहचान छुपाने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर से लाल और पीले रंग के पवित्र धागे खरीदे थे ताकि लोग उन्हें हिंदू ही समझें।
 
उसने बताया कि लश्कर ने चबाड हाउस का चयन इसलिए किया क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्थल था जहां यहूदी और इसराइली लोग रह रहे थे।

हेडली ने अपने बयान में कहा कि मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हमला करने के बाद आतंकवादियों ने दोबारा हमला करने की योजना बनाई थी। उसने कहा कि सिद्धि विनायक मंदिर और नौसेना के एअरबेस का वीडियो बना कर भेजा था लेकिन वह वीडियो साजिद मीर और अब्दुर रहमान पाशा को पसंद नहीं आया था।
         
उसने लश्कर के आकाओं को सूचित किया था कि एअर बेस और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। यहां हमला नहीं किया जा सकता। यहां हमला करने के लिए और 10 आतंकवादी भेजने होंगे।
 
उसने बताया कि वह सिद्धि विनायक मंदिर गया और वहां की उसने रेकी की थी और वहां से लाल धागा खरीद कर पाकिस्तानी आतंकवादियों को पहनने के लिए दिया ताकि वे हिंदू जैसे दिखें और किसी को उन पर शक नहीं हो सके।
 
उसने बताया कि लश्कर ने उसे मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र का वीडियो बनाने और वहां के अधिकारी से मिलने का आदेश दिया था।
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया