स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने शहीद को नम आंखों से दी विदाई

Webdunia
शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (20:21 IST)
चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ का पूरे सैन्य सम्मान के साथ शुक्रवार को चंडीगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ की पत्नी आरती सिंह भी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर हैं। 
 
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ (31) का पार्थिव शरीर गुरुवार को विमान से चंडीगढ़ वायुसेना स्टेशन लाया गया था। शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह को वायुसेना के वाहन से सेक्टर-44 स्थित उनके आवास से श्मशान घाट लाया गया।
 
सिद्धार्थ के पिता ने मुखाग्नि दी, जबकि पत्नी आरती ने वर्दी पहनकर (तिरंगा हाथ में थामे हुए) अपने पति को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मौजूद वायुसेना के अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सिद्धार्थ वशिष्ठ और उनके परिवार की पिछली तीन पीढ़ियों ने सशस्त्र बलों के लिए सेवाएं दी हैं। सिद्धार्थ वर्ष 2010 में वायुसेना से जुड़े थे। उन्होंने केरल में आई भीषण बाढ़ के दौरान सराहनीय भूमिका निभाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

अगला लेख