Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं, जानें क्या हैं ताजा भाव

बिहार में हुआ सस्ता तो यूपी में हुआ महंगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (11:15 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार के लिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and Diesel Prices) में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव बदले हैं। इसके मुताबिक कई शहरों में आज पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है, तो वहीं कुछ राज्यों में कीमतें बढ़ी हैं। आज आप पेट्रोल पंप जाने से पहले पता कर लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव क्या है?

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

देश के प्रमुख 4 शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : आज देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल  और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि चेन्नई में  पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपए और डीजल 91.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे : आज बिहार में पेट्रोल 43 पैसे घटकर 107.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 40 पैसे घटकर 93.89 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: Crude Oil पहुंचा 76 डॉलर के करीब, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
यूपी में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 94.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे बढ़कर 87.79 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 32 पैसे बढ़कर 104.76 रुपए प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे बढ़कर 91.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में अज्ञात बुखार का कहर, 11 लोगों की मौत के बाद चिकित्सा दल तैनात

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

अगला लेख