Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (10:23 IST)
Petrol Diesel Prices: वैश्विक तेल बाजार (global oil marke) में भले ही कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दिख रही है, लेकिन शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में अलग ही बदलाव देखा जा रहा है। आज चुनावी राज्‍य हरियाणा में तेल के दाम जहां नीचे आए, वहीं ज्‍यादातर राज्‍यों में इसकी कीमतों में उछाल ही दिख रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: ब्याज दरों में बड़ी कटौती से गिरा क्रूड ऑइल, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
गुरुग्राम में पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता : तेल कंपनियों की ओर से जारी भाव के अनुसार चुनावी राज्‍य हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता होकर 94.25 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 25 पैसे गिरा और 87.80 रुपए लीटर पहुंच गया है। हालांकि बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 88 पैसे महंगा होकर 106.06 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 83 पैसे चढ़कर 92.87 रुपए लीटर बिक रहा है।

ALSO READ: Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल में बड़ी गिरावट के बावजूद भावों में हल्की तेजी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
राजस्‍थान के प्रमुख शहर जोधपुर में आज पेट्रोल 15 पैसे महंगा हुआ और 105.13 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 90.59 रुपए लीटर है। कच्‍चे तेल में बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 74.64 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी बढ़त के साथ 72.01 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
इन शहरों में हुआ भावों में बदलाव : गुरुग्राम में पेट्रोल 94.94 और डीजल 87.80, पटना में पेट्रोल 106.06 और डीजल 92.87 और जोधपुर में पेट्रोल 105.13 और डीजल 90.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए भाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें

टैरिफ-ट्रेड डील के प्रेशर में क्या PM नरेंद्र मोदी ने संसद में नहीं लिया डोनाल्ड ट्रंप का नाम?

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

अगला लेख