पेट्रोल और डीजल की कीमतें बरकरार, भावों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें ताजा दाम

देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं और हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (09:40 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने 25 जनवरी, शनिवार के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बरकरार हैं और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनियों से जारी जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में भले ही उतार-चढ़ाव दिख रहा हो लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर नहीं पड़ रहा है और पेट्रोल-डीजल के भाव नहीं बदले हैं।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: क्रूड तेल के भाव 80 डॉलर से नीचे, तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा भाव
 
आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित नहीं किया गया है और पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं। आखिरी बार तेल कंपनियों की ओर से मार्च 2024 में तेल की कीमतों में संशोधन किया गया था। सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं। जानें यहां महानगरों समेत अलग-अलग शहरों के दाम।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानिए कि आपके नगर में क्या हैं भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 और डीजल 87.85, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.42 और डीजल 92.27 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: Crude Oil के दाम 80 डॉलर के आसपास, पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, जानें कीमतें
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में 1 मई से 31 मई तक होंगे ट्रांसफर, अगली कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी

परिवार समेत आमेर पहुंचे उपराष्‍ट्रपति वेंस, हाथियों ने सूंड उठाकर किया स्वागत

LIVE: सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित, शक्ति दुबे ने किया टॉप

Weather Update: मौसम का मिजाज, असम में तेज बारिश से सड़कें लबालब, कई राज्यों में गर्मी की तपन

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

अगला लेख