Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, फ्यूल प्राइस में कोई बदलाव नहीं

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 जुलाई 2024 (10:45 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल (crude oil) की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोल-डीजल के भाव तय होते हैं। भारतीय तेल कंपनियां (Indian oil companies) इनकी कीमतों को निर्धारित करती हैं। वर्ष 2017 से रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइस अपडेट होते हैं।
 
देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग हैं। ऐसे में गाड़ी चालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही तेल भरवाना चाहिए। आज शनिवार को भी फ्यूल प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है और भाव जस के तस बने हुए हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ परिवर्तन, जानें क्या हैं ताजा दाम
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की 87.62, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 और डीजल की 89.97, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 प्रति लीटर और डीजल 91.76, चेन्नई में पेट्रोल की 100.75 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

ALSO READ: बंपर मुनाफे के बाद पेट्रोलियम कंपनियों में 30 हजार करोड़ की पूंजी डालने की योजना रद्द
 
देश के अन्य शहरों में : नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: बजट से पहले गिरे पेट्रोल डीजल के दाम, चेक करें नए भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद काट रहा डॉन प्रकाश पांडे बना प्रकाशानंद गिरि!

चीन में ‘यागी’ का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 लाख लोगों को किया रेस्क्यू

किसान बढ़ाएंगे भाजपा की मुश्किल, 15 सितंबर को उचाना में महापंचायत

6 देश जहां खुलेआम चलता है देह व्यापार, विज्ञापन देकर कस्टमर बुलाती हैं सेक्स वर्कर

उच्च न्यायालयों में 62 हजार केस लंबित, 30 साल से ज्‍यादा पुराने हैं मामले

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व IAS पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने किया सेवा से मुक्त

हां, हमने कारगिल में भारत के साथ युद्ध किया, पाक सेनाध्यक्ष जनरल मुनीर ने स्वीकारा

देवेंद्र फडणवीस का जयंत पाटिल पर पलटवार, बोले- शिवाजी महाराज को लुटेरा कहना बर्दाश्त नहीं

अंबानी परिवार में विराजे गणपति, धूमधाम से हुआ स्वागत

Haryana : पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा से दिया इस्तीफा, टिकट न मिलने पर जताई निराशा

अगला लेख