Petrol Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं और हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (10:24 IST)
Petrol-Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें स्थिर चल रही हैं तथा कच्चा तेल 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 72 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। इसी बीच भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के भाव अपडेट कर दिए हैं। इससे देश के कुछ हिस्सों में ईंधन के दाम बढ़ गए तो कुछ राज्यों में कीमतें कम हुई हैं।
 
देश के 4 महानगरों में से सिर्फ चेन्नई में कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आंध्रप्रदेश और असम समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल महंगा हुआ है तो बिहार और अरुणाचल प्रदेश समेत कुछ प्रदेशों पर ईंधन के दाम कम हुए हैं। आइए जानते हैं कि प्रमुख शहरों में क्या कीमतें हैं?ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं, जानें ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67, मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपए और डीजल 90.03, कोलकाता में पेट्रोल 105.01 रुपए और डीजल 91.82 तथा चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल की कीमत 92.49 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गुरुग्राम में पेट्रोल 94.99 और डीजल 87.84, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, पटना में पेट्रोल 105.23 और डीजल 92.09 और जयपुर में पेट्रोल 104.91 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है।ALSO READ: पेट्रोल और डीजल की कीमतें बरकरार, भावों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें ताजा दाम
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके नगर में ताजा भाव
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

अंदर से कैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है पाकिस्तान

दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला

Coronavirus : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 363 नए केस आए सामने

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

अगला लेख