Petrol Diesel Prices: सरकार गठन के बाद जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए दाम, जानें ताजा भाव

दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का भाव 94.76 और डीजल का 87.66 रुपए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 10 जून 2024 (11:32 IST)
Petrol Diesel Prices: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई सरकार के गठन के अगले दिन यानी 10 जून को पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। आम चुनाव से पहले मार्च में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें निर्भर करती हैं। क्रूड ऑइल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भारत में ईंधन की कीमतों में बदलाव होता है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दाम कुछ राज्यों में बढ़े व कुछ में घटे, जानें ताजा भाव
 
आज 10 जून को देश के महानगरों में पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज भी सभी शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में टंकी फुल करवाने से पहले आप जानें कि आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव?
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.76 और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 104.19 और डीजल 92.13, चेन्नई में पेट्रोल 100.73 और डीजल 92.32 तथा कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 103.93 और डीजल 90.74 रुपए पर मिल रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें कि क्या हैं आपके नगरों में कीमतें
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.03, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 रुपए और डीजल 85.92, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92.03 और लखनऊ में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

हेमंत सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्‍यपाल ने दिलाई पद की शपथ

LK Advani : लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी मिली

अग्निपथ योजना को लेकर श्वेत पत्र लाए सरकार, कांग्रेस ने साधा निशाना

Delhi : शिक्षामंत्री आतिशी ने 5 हजार शिक्षकों का तबादला रद्द करने का दिया आदेश

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

अगला लेख
More