Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दामों में जारी है उठापटक, राजस्थान में पेट्रोल पंपों की 2 दिनी हड़ताल

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (09:32 IST)
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के दाम आज के दाम सरकारी तेल कंपनियों ने जारी कर दिए हैं। आज देश के कई शहरों में ईंधन दामों (Fuel Rates) में बदलाव हुआ है, लेकिन 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) बरकरार हैं। दूसरी ओर अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान में दाम अधिक होने के कारण पेट्रोल पंप संचालकों ने 13 और 14 सितंबर को 2 दिनों की हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इससे आम जनता की परेशानी बढ़ सकती है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उठापटक का सिलसिला जारी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑइल (WTI Crude Oil) के दाम में मंगलवार को 0.09 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 88.92 डॉलर पर है। ब्रेंट क्रूड ऑइल (Brent Crude Oil) की कीमत में आज 0.04 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 92.10 डॉलर प्रति बैरल पर है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए, चंडीगढ़ में 96.20 रुपए और डीजल 84.26 रुपए, भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74, अजमेर में पेट्रोल 108.07 रुपए, डीजल 93.35 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
राजस्थान में हड़ताल: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पड़ोसी राज्यों से अधिक हैं। इस कारण पड़ोसी राज्यों की सीमा से सटे राजस्थान के जिले के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों का टोटा लगा रहता है। ज्यादातर लोग दूसरे राज्य के पेट्रोल पंप पर जाकर तेल भरवाते हैं। इसके अलावा लंबी दूरी के वाहन भी राजस्थान में एंट्री करने से पहले या निकलने के बाद टंकी फुल करवाते हैं। ऐसे में राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों को बड़ा नुकसान हो रहा है।
 
ऐसे में पड़ोसी राज्यों जितना वैट और कमीशन बढ़ाने की मांग राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल का ऐलान किया है। पेट्रोल पंप संचालकों की घोषणा के अनुसार राजस्थान में 13 और 14 सितंबर को सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख