Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के भावों में गिरावट के बावजूद बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए ताजा भाव

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (10:42 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बाद ऊपरी स्तरों से गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 1 फीसदी टूटकर 82.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच देश में भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं।
 
भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में होता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में ईंधन की कीमतें घटी हैं, वहीं पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक और केरल में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। आइये आपको बताते हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव क्या हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices : बिहार में तीसरे दिन भी पेट्रोल का दाम 56 पैसे घटा, जानें अन्य नगरों के दाम
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 89.86, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.42, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.77, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

ALSO READ: Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में तेजी का सिलसिला, पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी
 
ऐसे पता लगाएं ताजा दाम : आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का भाव जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

Narayana Health ने सर्जरी के लिए किया 1 करोड़ रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस लॉन्च

मणिपुर की स्थिति को लेकर संसद में बोले पीएम मोदी, सरकार स्थिति सामान्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत

पेपर लीक मामले में राज्यसभा में क्या बोले पीएम मोदी?

हाथरस मामले में जांच रिपोर्ट में खुलासा, चरणों की धूल पाने की होड़ में गई भक्तों की जान

live : पेपरलीक मामले में राज्यसभा में क्या बोले PM Modi?

अगला लेख
More