Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, टैंक फुल कराने के पहले जानें कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 13 मई 2024 (09:30 IST)
Petrol-Diesel Prices: भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। आज सोमवार को देशभर के अलग-अलग शहरों में ईंधन (fuel) की कीमतों को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी आप पेट्रोल-डीजल पुरानी कीमत पर ही खरीद सकेंगे। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं।
 
पेट्रोल-डीजल की कीमतें घरेलू बाजारों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत पर आधारित होती हैं। यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रोजाना रिवाइज किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव तो हो रहा है लेकिन कुछ दिनों से देश में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72  और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 प्रति लीटर और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 प्रति लीटर और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में  पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में  पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 और लखनऊ में  पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त

UP: देवरिया में फिलीस्तीनी झंडे वाली टी शर्ट पहनने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

LIVE: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

अगला लेख