Weather Updates: ताबो में तापमान माइनस 12.7 डिग्री, इन राज्यों में चली शीतलहर

इंदौर में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे रहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 दिसंबर 2024 (09:04 IST)
Weather Updates: हिमाचल (Himachal) प्रदेश में शीतलहर (Cold wave) जारी है तथा मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान (minimum temperature) सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई। हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) शहर में बीती मंगलवार को कोल्ड डे रहा। यहां सोमवार रात का तापमान 8.7 (-4) डिग्री और मंगलवार दिन का तापमान 22.1 (-7) डिग्री सेल्सियस रहा।
 
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शिमला के खदराला, कोकसर (लाहौल-स्पीति) और कल्पा में क्रमश: 2 सेंटीमीटर, 0.5 सेंटीमीटर और 0.2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इसने बताया कि राज्य में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी हुई तथा अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहा। भाबानगर, कोटखाई और राजगढ़ में क्रमश: 1.8 मिलीमीटर, 0.5 मिलीमीटर और 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
मौसम विभाग ने बताया कि लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर जिलों और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में 12 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी को छोड़कर अगले 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।
 
चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊपर तक : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती पूर्वी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसका मतलब है कि एक स्तर बना हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।
 
इस चक्रवाती परिसंचरण के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और आज 11 दिसंबर तक तमिलनाडु और श्रीलंका तट तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। दक्षिणी असम पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति शुरू हो गई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ मराठवाड़ा, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई।
 
इन राज्यों में हुई हल्की बारिश : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण केरल, दक्षिण तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा।
 
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज सोमवार, 11 दिसंबर को तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 11 दिसंबर से आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी और कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।
 
पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। तटीय आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। उत्तर-पश्चिम-मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है
 
इंदौर में सीवियर कोल्ड डे, मौसम विभाग ने चेताया : इंदौर में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे (Severe Cold Day) रहा। दिनभर चली ठंडी हवाओं से पूरा शहर ठिठुरन में है। रात को भी काफी ठंड है। इंदौर में सोमवार रात का तापमान 8.7 (-4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार दिन का तापमान 22.1 (-7) डिग्री सेल्सियस रहा।
 
इंदौर में इस सीजन का यह पहला सीवियर कोल्ड डे : सीनियर मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक यह स्थिति सीवियर कोल्ड की है। इंदौर में इस सीजन का यह पहला सीवियर कोल्ड डे है। लोगों को तेज और ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी गई है। ऊनी वस्त्रों के साथ सर्दी से बचने के लिए टोपी, हेलमेट आदि का उपयोग शुरू करने के लिए कहा गया है।
 
जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं : उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। यहां पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से इंदौर और आसपास के हिस्सों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं।(Photo courtesy: IMD)

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

अगला लेख