Weather Updates: 14 राज्यों में अगले 5 दिन लू का अलर्ट, दक्षिण भारत में मूसलधार बारिश

बिहार के मध्य भागों पर चक्रवाती परिसंचरण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 जून 2024 (08:39 IST)
Weather Rain Update: मानसून की आहट हो चुकी है और कहीं-कहीं उसका पदार्पण भी हो चुका है। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी (Extreme heat) पड़ रही है तो वहीं दक्षिणी राज्यों में मूसलधार बारिश का दौर जारी है। लेकिन दूसरी ओर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारत के उत्तरी भागों में अगले 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना जताई है। इसके विपरीत इस बात की प्रबल संभावना है कि पूर्वोत्तर भारत, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश जारी रहेगी।
 
आईएमडी के अनुसार राजधानी दिल्ली की में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि कल धूलभरी आंधी जरूर चल रही थी लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिली थी। यहां कल रात भी दोपहर जैसी थी। दिल्ली में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।

ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में भीषण गर्मी, रेहड़ी-पटरी वालों की आय में आई भारी कमी
 
कहां ठिठका मानसून : IMD ने कहा कि मानसून अगले 3 से 4 दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। मानसून के बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून, उत्तरप्रदेश में 20 से 30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।
 
बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तरप्रदेश और पश्चिमी उत्तरप्रदेश रेड अलर्ट वाले इलाकों में बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 15 जून को बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके विपरीत पश्चिमी और पूर्वी उत्तरप्रदेश में 15 जून से 17 जून तक भीषण गर्मी रहेगी।
 
अगले 2 से 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 72 डिग्री पूर्व से अक्षांश 32 डिग्री उत्तर के उत्तर में देशांतर पर बनी हुई है।

ALSO READ: Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अनेक राज्यों में आगे बढ़ा, झारखंड में भीषण गर्मी
 
बिहार के मध्य भागों पर चक्रवाती परिसंचरण : बिहार के मध्य भागों पर एक और चक्रवाती परिसंचरण है। पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बिहार से उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण असम होते हुए नगालैंड तक फैली हुई है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। तेलंगाना से तटीय आंध्रप्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक ट्रफ बनी हुई है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना और जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण भारत कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्रप्रदेश और ओडिशा में हल्की बारिश हुई। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रही। पश्चिम उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, दक्षिण बिहार और उत्तरी ओडिशा में लू की स्थिति रही।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज शनिवार को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्रप्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश, दक्षिण गुजरात और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
दक्षिण मध्यप्रदेश, ओडिशा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख