Weather Updates: जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत, IMD का बड़ा अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (08:56 IST)
Weather Updates: ठंड का प्रकोप (cold wave) दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड (severe cold) पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (snowfall) का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना और ओडिशा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की भी दोहरी लोगों को झेलनी पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ठंड का बड़ा अलर्ट जारी किया है।ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई जगह तापमान शून्य से नीचे
 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एवं प्रेरित चक्रवात के प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में रात का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां तापमान माइनस 10.6 डिग्री पर पहुंच गया। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप : राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। दिल्ली एनसीआर में 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।ALSO READ: Weather Update : राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर का कहर, ठंड से कब मिलेगी राहत
 
भारत में आज 19 दिसंबर, गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में मौसम की विविध स्थिति देखने को मिल सकती है, क्योंकि मौसम नित्य प्रति नए से नए रंग दिखाता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तरी और मध्यभारत में तापमान में गिरावट के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है और दक्षिणी प्रायद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव संभव है।
 
दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4°C और अधिकतम तापमान 23°C रहने की संभावना है। सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। ठंडी हवाओं के कारण ठंड का अनुभव होगा। दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान में गिरावट होगी और कई क्षेत्रों में पाला (ग्राउंड फ्रॉस्ट) पड़ सकता है। ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा। उत्तरी और मध्यभारत में ठंडी हवाएं चलने से ठंड में वृद्धि होगी।ALSO READ: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से कांपेगा उत्तर भारत, दिल्ली में कड़ाके की ठंड
 
मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा : मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा। ठंड बढ़ेगी और कोहरे की स्थिति बन सकती है। पूर्वी भारत में मौसम मुख्यत: शुष्क और ठंडा रहेगा। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
 
आईएमडी की शीतलहर (कोल्ड वेव) की चेतावनी : मौसम विभाग के अनुसार 19 दिसंबर को उत्तरी और मध्यभारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर होगा जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के उपाय करने को कहा है।
 
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा और अधिक सक्रिय हो सकता है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 19 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।ALSO READ: राजस्थान में कड़ाके की ठंड, फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
मणिपुर में हल्की से बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट (पाला) देखा गया। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। दिल्ली का प्रदूषण स्तर काफी बढ़ गया है और अब यह गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।
 
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज सोमवार, 19 दिसंबर को तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
20 दिसंबर को ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में किसी बड़े सुधार की उम्मीद नहीं है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव को लेकर क्या बोले कानून मंत्री मेघवाल

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

अगला लेख