Weather Update: हिमाचल में 11 जगह बादल फटने से तबाही, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 2 जुलाई 2025 (09:03 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यूपी (UP) और एमपी (MP) समेत 11 राज्यों में आज बारिश की संभावना की संभावना है। आईएमडी ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर हिमाचलप्रदेश में 11 जगहों पर बादल फट गए हैं। इससे 16 लोग लापता हो गए हैं। भारी वर्षा के कारण उत्तरप्रदेश में गंगा नदी में बाढ़ आ गई है, जो कि मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गई है। आईएमडी ने देशभर में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
 
उत्तरप्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बाद हुई जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को यूपी के मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, बहराइच, अमेठी, गोरखपुर, बस्ती, मेरठ, बिजनौर, वाराणसी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार के दौरान मध्य व दक्षिणी यूपी समेत बुंदेलखंड में अच्छी मानसूनी बारिश के संकेत हैं।ALSO READ: हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, 23 लोगों की मौत, 259 सड़कें बंद, बिजली-पानी सप्‍लाई हुई बाधित, IMD ने जारी किया अलर्ट
 
देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। ​मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जुलाई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है। मध्य भारत, उत्तराखंड और हरियाणा में बाढ़ के संभावित खतरों को देखते हुए सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है। देश के कुछ हिस्सों में मॉनसून के कारण भारी बारिश हो रही है।
 
हिमाचलप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से हुए नुकसान, इमारतें ढहने, भूस्खलन और सड़क जाम ने पहाड़ी राज्य के लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया। उत्तरी ओडिशा में प्रमुख नदियों के उफान पर होने के कारण, राज्य सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है और बालासोर और मयूरभंज जिलों में बचाव और राहत अभियान शुरू किया गया है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान कई डिग्री नीचे चला गया और हवा साफ हो गई।
 
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार : मध्यप्रदेश में 2 जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में 20 सेंटीमीटर या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में 5 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। मध्यप्रदेश में 2 जुलाई को और फिर 5 से 7 जुलाई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनों में इस क्षेत्र में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, गरज और बिजली भी गिर सकती है।ALSO READ: Chardham Yatra : चारधाम यात्रा 1 दिन के लिए स्‍थगित, उत्तराखंड में भारी बारिश बनी बाधा
 
हिमाचल में मानसून का कहर, मंडी में 5 लोगों की मौत, 16 लापता : शिमला से मिले समाचारों के अनुसार हिमाचलप्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई, 5 अन्य घायल हो गए और 16 व्यक्ति लापता हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य में मंगलवार को बादल फटने की 11 घटनाएं हुईं जबकि अचानक बाढ़ की 4 और बड़े भूस्खलन की एक घटना हुई। अधिकतर घटनाएं मंडी जिले में हुईं जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार शाम से मंडी में 253.8 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
मौसम विभाग ने बुधवार को 3 जिलों कांगड़ा, सोलन व सिरमौर और शनिवार को 4 जिलों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार बारिश के कारण राज्य में कुल 406 सड़कें बंद हैं जिनमें से 248 अकेले मंडी जिले में हैं। मंडी में 994 'ट्रांसफार्मर' पर भी इसका असर पड़ा है।
 
अधिकारियों ने बताया कि 24 मकान, 12 पशुशालाएं, 1 पुल और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, 30 मवेशी मारे गए हैं तथा मंडी जिले में फंसे 9 लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। एसईओसी ने बताया कि कुल 332 लोगों को बचाया गया है जिनमें मंडी में 278, हमीरपुर में 51 और चंबा में 3 लोग शामिल हैं। मंडी जिले के गोहर में 4, करसोग में 3, धरमपुर में 2 और थुनाग में 1 स्थान पर बादल फटने घटना हुई। बाड़ा में 2 और तलवारा में 1 व्यक्ति की मौत हुई। करसोग के पुराने बाजार में 1 व्यक्ति की मौत हुई जबकि जोगिंदरनगर के नेरी-कोटला में 1 शव बरामद किया गया।
 
गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे ओडिशा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्यप्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक फैली हुई है। चक्रवाती परिसंचरण गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।ALSO READ: Weather Update: पहाड़ों पर जोरदार बारिश और भूस्खलन से हाहाकार, आईएमडी का भारी बारिश का अलर्ट
 
पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधि : पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचलप्रदेश, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सौराष्ट्र, कच्छ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट, रायलसीमा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हुई।
 
आज बुधवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज बुधवार, 2 जुलाई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचलप्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी गुजरात और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
 
पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख