Weather Updates: उत्तर भारत में और भी गिरेगा पारा, IMD बोला- जबर्दस्त पाला पड़ने के आसार, फसलों को नुकसान की आशंका

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (09:00 IST)
Weather Updates: मौसम नित नए रंग दिखाता जा रहा है। उत्तर भारत (North India) में शीतलहर (Cold wave) का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में घना कोहरा छाया रहेगा और दृश्यता कम हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अभी पारा और भी गिरेगा। पाला पड़ने से फसलों को नुकसान की आशंका है। पंजाब और हरियाणा में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है। तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि दिसंबर का महीना अंतिम दौर में है। देशभर में पारा लगातार गिर रहा है। पहाड़ी राज्यों में पारा गिरकर 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरने वाला है।ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई जगह तापमान शून्य से नीचे
 
अगले 4 दिनों में पूर्वी भारत में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में तापमान 3 से 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश में न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री पहुंच सकता है। गुरुवार को पंजाब और उत्तरप्रदेश में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया।
 
देशभर में मौसम का मिजाज बदला : राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर शुरू हो चुका है। कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। उत्तर भारत के राज्यों में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है।
 
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट : दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। आईएमडी का कहना है कि कल भी दिल्ली के इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो सकती है। इसके साथ ही 21 दिसंबर के बाद ठंड और अधिक बढ़ जाएगी।ALSO READ: Weather Update : राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर का कहर, ठंड से कब मिलेगी राहत
 
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी : पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में गुरुवार को कड़ाके की ठंड जारी रही और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा भी भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के अन्य नगरों में भी तापमान न्यून रहा है।
 
बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव का क्षेत्र बना : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित गहरा दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही, संबंधित ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। यह प्रणाली अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़ सकती है। इसके बाद यह अगले 24 घंटों के दौरान आंध्रप्रदेश तट के साथ उत्तर दिशा में बढ़ सकती है।
 
पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडल के पछुआ पवनों में एक ट्रफ के रूप में दिखाई दे रहा है जिसका अक्षांश 28° उत्तर के उत्तर में और देशांतर 70° पूर्व के पास है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। बांग्लादेश पर भी चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।ALSO READ: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से कांपेगा उत्तर भारत, दिल्ली में कड़ाके की ठंड
 
पिछले 24 घंटों की देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तर तट तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तटीय आंध्रप्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
तमिलनाडु के अंदरुनी हिस्सों, रायलसीमा और दक्षिण ओडिशा के तट पर हल्की बारिश दर्ज की गई। पंजाब के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया। दिल्ली और पूर्वी उत्तरप्रदेश में कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई।
 
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज सोमवार, 20 दिसंबर को आंध्रप्रदेश, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बन सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Air India Plane Crash : विमान हादसे के अंतिम पीड़ित की हुई पहचान, मृतकों की संख्या अब 260 हो गई, परिजनों को सौंपे शव

भोपाल में 90 डिग्री वाले पुल को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 2 सीई समेत 7 इंजीनियर सस्‍पैंड

5वें साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार

इंदौर बायपास जाम के बीच पहुंचे कलेक्‍टर आशीष सिंह, यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

क्या हैं DPDP Act के प्रावधान, जिसे लेकर पीसीआई और देशभर के पत्रकार संगठनों ने जताई आपत्ति

अगला लेख