Weather Update: कड़ाके की ठंड के बाद धीरे धीरे बदलने लगा मौसम, गर्मी का हो रहा एहसास, IMD का ताजा अपडेट

आईएमडी (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 20 जनवरी 2025 (08:42 IST)
Weather Update: कड़ाके की जोरदार ठंड (intense cold) के बाद अब मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम (weather) ने भी अजीब सी करवट ले ली है। पूरे उत्तर भारत (North India) में गलन के चिह्न नजर आ रहे हैं, दूसरी ओर तापमान भी बढ़ा हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। दिल्ली में तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी (IMD) के अनुसार पूरे उत्तर भारत सहित दक्षिण भारत का भी मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं पर धूप निकली हुई है तो कहीं बारिश का अलर्ट हो रहा है। दूसरी ओर गलन भी लोगों को परेशान कर रही है।
 

दिल्ली सहित पहाड़ी भागों में भी बारिश का अलर्ट : आईएमडी (IMD) ने दिल्ली सहित पहाड़ी भागों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में हलचल ने मौसम को प्रभावित किया है। आईएमडी (IMD) ने बताया है कि आने वाले 24 से 48 घंटे में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के कई इलाकों में और पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ-साथ झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली सहित उत्तर भारत का तापमान अभी बढ़ा हुआ है जिसे अगले 48 घंटे तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
 
दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा : आईएमडी (IMD) के अनुसार राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है। आज सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं दिन में इसके बढ़कर 15 से 18 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।
 
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना बढ़ रही है। उत्तरी राजस्थान, पंजाब और पाकिस्तान के बॉर्डर वाले इलाके के ऊपर एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसकी वजह से पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी और बारिश होगी।
 
तमिलनाडु और केरल भी होंगे तरबतर : बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से मौसमी गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसकी वजह से दक्षिण भारतीय राज्यों में लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है। रविवार को झमाझम बारिश से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आम जनजीवन बेपटरी हो गया। कोस्टल तमिलनाडु और इसके दक्षिणी हिस्से में मूसलधार बारिश हो रही है। बारिश से अछूता तो केरल भी नहीं है।
 
कुछेक राज्यों में कोहरे का अलर्ट : आईएमडी (IMD) के अनुसार अगले 2 दिनों में बारिश की ही संभावना है लेकिन कोहरे की इतनी समस्या नहीं है। हालांकि आईएमडी (IMD) के अनुसार उत्तर-पूर्वी राज्य असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्के कोहरे की स्थिति बनी हुई है, वहीं मैदानी भाग दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ में सुबह के समय हल्के कोहरे देखने को मिल रहे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Chattisgarh: नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया

41 साल बाद फिर ISS पर लहराएगा तिरंगा, क्या बोले पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना भवन का क्लर्क गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में बस गिरने से 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

LIVE: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में बस गिरने से 2 की मौत

अगला लेख