Weather Update: ठंड फिर करेगी पलटवार, कश्मीर से यूपी तक गिरेगा पारा, IMD का अलर्ट

IMD के अनुसार फरवरी में फिर से बारिश की संभावना, दिल्ली का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज, देश के कई हिस्सों में अगले 5 दिन बारिश की संभावना।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (08:44 IST)
Weather News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। देशभर में मौसम के विविध रंग देखने में आ रहे हैं, जैसे कि पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall) के साथ बारिश (rain), मैदानी भागों में सुबह-शाम ठंड तो दिन में गर्मी (hot) पड़ रही है।
 
मौसम के मिजाज में बदलाव : जैसे-जैसे शीत ऋतु विदाई की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसके मिजाज में बदलाव भी देखा जा रहा है। मौसम का पारा भी चढ़ने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बारिश फिर से लौटकर आ रही है। इससे कश्मीर से यूपी तक पारा गिर सकता है।ALSO READ: Weather Update: मौसम ने फिर खाई पलटी, गर्मी की आहट के बीच कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट
 
फिर से पारा गिरेगा : आईएमडी के अनुसार फिलहाल पूरे देश में तापमान लगातार बढ़ रहा, मगर मौसम तो पल-पल बदल भी रहा है। आईएमडी के अनुसार 26 फरवरी से उत्तरी भारत के मैदानी भागों में बारिश की संभावना है, वहीं पहाड़ों पर और नॉर्थ-ईस्ट में लगातार बारिश हो रही है तो पारा गिरने का भरपूर संभावना है। फिलहाल सेंट्रल इंडिया, कोस्टल इंडिया, पूर्वी और पश्चिमी इंडिया में हर जगह पारा चढ़ ही रहा है, वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम में अभी 2 दिनों तक मौसम में किसी भी प्रकार की बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।
 
पारा चढ़ भी रहा है : आईएमडी के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटे के बीच देश के कई हिस्से में बारिश होने की संभावना है। मगर देश में अभी तापमान बढ़ ही रहा है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.2 डिग्री अधिक है।
 
26 फरवरी से मौसम बदलेगा : आईएमडी के अनुसार दक्षिण भारत खासकर समुद्र तटीय इलाकों में उमस वाली गर्मी पड़ने लगी है, वहीं आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि मैदानी भागों में फिर से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च की शुरुआत बारिश से होगी। दरअसल 26 फरवरी से मौसम बदल रहा है और जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद ठंड बढ़ने के आसार, पंजाब हरियाणा में सर्द मौसम, IMD का अलर्ट
 
नॉर्थ-ईस्ट समेत अनेक राज्यों में बारिश : आईएमडी के अनुसार नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में असम-मेघालय के कई जगहों पर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले भाग, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी लहर या एटमोफेरिक प्रेशर की वजह से अंडमान निकोबार के साथ-साथ नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में गरज-तड़प के साथ बारिश होने की संभावना है।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में घना कोहरा, IMD का अलर्ट
 
5 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना : आईएमडी के अनुसार भारत से बहुत दूर एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले 24 से 48 घंटे के बीच 5 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 25 फरवरी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है, वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों में 26 फरवरी से 1 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। इधर, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में 27 और 28 फरवरी को बारिश की संभावना है, वहीं पूर्वांचल और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान में सरकार की नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू मंत्री पर हमला किया

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

LIVE: CM यादव ने गांधी सागर अभ्यारण्य में 2 चीतों को छोड़ा

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

जेल में पार्टनर संग बना सकेंगे शारीरिक संबंध, बने स्पेशल रूम्स, पर खुला रखना होगा दरवाजा

अगला लेख