weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

मोदी ने की ओडिशा के मुख्यमंत्री से बातचीत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (09:01 IST)
weather update : चक्रवात दाना का लैंडफॉल हो चुका है। यह तूफान आज शुक्रवार तड़के 2.10 बजे ओडिशा के तट से टकराया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इसका असर शुक्रवार सुबह तक जारी रहेगा। इसके प्रभाव से 3 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने ओडिशा के 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 
 
साइक्लोन 'दाना' शुक्रवार सुबह 2.10 बजे ओडिशा के तट पर पहुंचा। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार सुबह तक तूफान का असर जारी रहेगा। हवा की गति 100-110 किमी/घंटा रहेगी, जो लगभग 120 किमी/घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्र में उथल-पुथल देखी गई। आईएमडी ने 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'रेड वॉर्निंग' जारी की। इसमें मयूरभंज, कटक, जाजपुर, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर शामिल हैं।ALSO READ: Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां
 
इसके अलावा इस अवधि के दौरान भारी बारिश के लिए पुरी, खुर्दा, नयागढ़ और ढेंकनाल सहित 5 जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, जिन्होंने राज्य सरकार की तैयारियों की समीक्षा की, ने कहा कि बुधवार शाम तक पहचाने गए 'खतरे वाले क्षेत्र' में रहने वाले केवल 30 प्रतिशत लोगों या लगभग 3-4 लाख लोगों को ही निकाला जा सका है।
 
बता दें कि तूफान का 'दाना' नाम सऊदी अरब ने दिया है। इसका मतलब 'उदारता' होता है। अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से अधिक है तो इसे नाम देना जरूरी हो जाता है। यही हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।ALSO READ: चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द
 
मोदी ने की ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात : साइक्लोन 'दाना' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साइक्लोन 'दाना' को लेकर राज्य की तैयारियों का आकलन करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से बात की। बातचीत के दौरान माझी ने निकासी प्रयासों और जमीनी स्तर पर राहत, बचाव और चक्रवात के बाद की बहाली की निगरानी के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती के बारे में विस्तार से बताया।
 
12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा : केंद्रीय और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' पिछले 6 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है। कल 24 अक्टूबर की सुबह 5.30 बजे यह तूफान उत्तर-पश्चिम और केंद्रीय बंगाल की खाड़ी के पास 18.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 88.2 डिग्री पूर्वी देशांतर के करीब केंद्रित था। यह पारादीप (ओडिशा) से लगभग 260 किमी दक्षिण-पूर्व, धामरा से 290 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 350 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था।ALSO READ: भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया
 
इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के उत्तरी तटों पर पुरी और सागर द्वीप के बीच भुवनेश्वर के उत्तर में टकराने की संभावना है। यह तूफान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ, झोंकों में 120 किमी प्रति घंटे तक की गति वाला एक गंभीर चक्रवाती तूफान होगा। कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है।ALSO READ: चक्रवाती तूफान दाना से ताजा हुईं चक्रवात फैलिन की खौफनाक यादें, कैसा था तबाही का मंजर?
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। पूर्वी असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सिक्किम, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा और तेलंगाना में हल्की बारिश हुई। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में रहा।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज शुक्रवार, 25 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
 
इन राज्यों में होगी हल्की से मध्यम बारिश : नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिणी असम, पश्चिम बंगाल और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी भी सुधार की उम्मीद नहीं है और यह बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

अगला लेख