Weather Update: मौसम ने मारी पलटी, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी भागों में बढ़ी ठिठुरन

आईएमडी के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तरप्रदेश में ठंड लौट आई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 मार्च 2025 (08:54 IST)
Weather Update: संपूर्ण देशभर का मौसम अनवरत बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जहां कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी (rain and snowfall) का दौर जारी है, वहीं कई राज्यों में भीषण गर्मी की भी शुरुआत हो चुकी थी। इन राज्यों में ओडिशा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार आदि में अचानक से पारा बढ़ने लगा था। लेकिन पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के कारण इन राज्यों में फिर से ठंड (cold) लौट आई है और इसका असर मैदानी भागों में भी देखने में आ रहा है।ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम, मैदानी इलाकों में फिर लौटी ठंडक
 
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम : दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने बड़ी करवट ली है। लगातार तूफानी हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं जिस वजह से तापमान में भारी गिरावट हुई है। पिछले 1-2 दिनों में अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था तो वहीं गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ तूफानी हवाओं की वजह से ही अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है, वहीं नोएडा, गाजियाबाद और गुडगांव का भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है।
 
उत्तर भारत में लौटी ठंड : आईएमडी के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तरप्रदेश में ठंड लौट आई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है। यही वजह है कि दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक के मौसम में लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है।
 
आईएमडी का बर्फबारी और बारिश अलर्ट : मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ खूब बर्फबारी होने की उम्मीद है। पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में असम-मेघालय के कई हिस्सों, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में जमकर बारिश हुई है और आगे भी बारिश का ये दौर जारी रह सकता है।ALSO READ: Weather Update: मौसम ने फिर खाई पलटी, गर्मी की आहट के बीच कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट
 
एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा : आईएमडी के अनुसार हिमालयन क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर पर कितना होगा इसकी मॉनिटरिंग चल रही है। फिलहाल तेज हवाओं के चलने का सिलसिला अभी कल तक जारी रहेगा। 10 मार्च तक मौसम में फिलहाल इसी तरह बदलाव होते रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है कि धूप नहीं निकलेगी। धूप निकलेगी लेकिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी यानी बादल भी रहेंगे और बीच-बीच में धूप भी आती जाती रहेगी।
 
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ट्रफ के रूप में स्थित है। इसका अक्ष 5.8 किमी की ऊंचाई पर समुद्र तल के औसत स्तर से ऊपर मौजूद है, जो लगभग 65° पूर्व देशांतर के साथ 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है।
 
इसके अलावा पश्चिमी विषुवतीय हिन्द महासागर और मालदीव के आसपास के क्षेत्रों में 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण गोल्फ ऑफ मन्नार क्षेत्र में स्थित है। पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। 9 मार्च के आसपास पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दर्ज की गई। हल्की से मध्यम बारिश पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हुई। हल्की बारिश पंजाब, हरियाणा, केरल और लक्षद्वीप के दक्षिणी हिस्सों में भी देखने को मिली। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
 
आज बुधवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज बुधवार, 5 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है, इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।
 
पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप और केरल के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है। कोंकण और गोवा में 4 से 6 मार्च के बीच और तटीय कर्नाटक में 4 से 7 मार्च के बीच गर्म और उमसभरा मौसम बना रह सकता है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, कब होंगे उपराष्‍ट्रपति चुनाव, क्या कहता है संविधान के अनुच्छेद 68 का खंड 2

LIVE:संसद सत्र के दूसरे दिन भी दोनों सदनों में भारी हंगामे के आसार

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

अगला लेख