Weather Updates: दिल्ली से लेकर यूपी बिहार तक भीषण गर्मी का प्रकोप, हल्की बारिश का अलर्ट

राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तथा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा का प्रकोप बढ़ेगा। महाराष्ट्र के कों कण क्षेत्र और गोवा में 7 अप्रैल को मौसम विभाग ने ऊष्ण लहर की चेतावनी दी है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (08:51 IST)
Weather Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशभर में गर्मी और हीटवेव (heatwave) की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक (light rain and thunderstorms) की संभावना है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी जारी रहेगी जबकि बिहार और हिमाचल प्रदेश में मामूली बदलाव दिख सकता है।
 
दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 के करीब : आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हवा में नमी कम होने से दिन के समय लू जैसी स्थिति बन सकती है।ALSO READ: Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी, IMD का अनेक राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
 
उत्तरप्रदेश में गर्मी का दौर जारी : उत्तरप्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी उत्तरप्रदेश में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि राज्य के पूर्वी हिस्सों में आज मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। बिहार से सटे क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
 
बिहार में होगी गरज-चमक के साथ : बिहार के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। राज्य के पूर्वी हिस्सों जैसे अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट के साथ अधिकतम पारा 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लोगों को तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 
राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तथा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा का प्रकोप बढ़ेगा। महाराष्ट्र के कों कण क्षेत्र और गोवा में 7 अप्रैल को मौसम विभाग ने ऊष्ण लहर की चेतावनी दी है। तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मुंबई में भी गर्मी और उमस का असर रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। विदर्भ और मराठवाड़ा में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी।ALSO READ: Weather Update : कर्नाटक में गर्मी का खौफ, राजस्थान में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में खराब हुई हवा
 
चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और उससे सटे क्षेत्रों पर: एक चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और उससे सटे क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर बिहार से विदर्भ तक छत्तीसगढ़ के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के जरिए फैली हुई है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्रों में एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा उत्तर महाराष्ट्र से लेकर उत्तर तमिलनाडु तक फैली हुई है, जो आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजर रही है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 8 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
 
पिछले 24 घंटों की देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थितियां देखने को मिलीं।ALSO READ: Weather Update: अप्रैल में पड़ेगी भीषण गर्मी की मार, इन राज्यों में पारा होगा 40 पार
 
आज सोमवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज सोमवार, 7 अप्रैल को केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 8 अप्रैल को असम, मेघालय और बिहार के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्यभारत और पूर्वी भारत के कई भागों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : CM मोहन यादव

Ayodhya : रामनवमी रामलला का 'सूर्य तिलक', वीडियो देख हो जाएंगे अभिभूत

चुनाव से पहले राहुल गांधी का मिशन बिहार, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पर पदयात्रा, क्या है White T-Shirt' वाली अपील के पीछे का मैसेज

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

अगला लेख