Hanuman Chalisa

Weather Update: यूपी, उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 (09:02 IST)
Weather Update:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (heavy rains) का कहर जारी है।  इसके प्रभाव से उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात हैं और दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी (UP) के मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। प्रयागराज (Prayagraj ) शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई है। लखनऊ में बारिश के कारण आज स्कूल बंद रहेंगे।
 
मध्यप्रदेश और राजस्थान में बाढ़ जैसी विकट स्थिति : देश में पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में बारिश को प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। यूपी, बिहार से लेकर मध्यप्रदेश और राजस्थान में बाढ़ जैसी विकट स्थिति पैदा हो गई है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। वहीं उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।ALSO READ: Weather Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
 
दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
 
यूपी में बारिश का प्रचंड रूप दिखेगा : उत्तरप्रदेश में आज फिर से बारिश का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने सहारनपुर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामनगर, संभल, बदायूं, कांसीराम नगर, महामायानगर, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) में रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। प्रयागराज शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। लखनऊ में बारिश के कारण आज स्कूल बंद रहेंगे।ALSO READ: बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा स्थगित, 413 तीर्थयात्रियों को बचाया, 617 सड़कें अवरुद्ध
 
अन्य राज्यों का मौसम : बिहार में आज फिर से बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मानसून के कहर के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल के लिए 12 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया है। आज राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश से राहत रहेगी। हालांकि जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा समेत आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
 
मध्यप्रदेश में 10 अगस्त तक बारिश की रफ्तार धीमी रहेगी : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मध्यप्रदेश में 8 से लेकर 10 अगस्त का बारिश की रफ्तार धीमी रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान सागर, विदिशा, मोरेना, इंदौर, खरगोन में हल्की बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
 
हिमाचल प्रदेश के रामपुर में बादल फटने से भारी बारिश, राज्य की 496 सड़कें बंद : शिमला से मिले समाचारों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को रुक-रुककर बारिश हुई जबकि शिमला के रामपुर में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन के कारण 3 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 496 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं।
 
उन्होंने बताया कि शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के दर्शल में बुधवार देर रात बादल फटने से टेकलेच बाजार में अचानक बाढ़ आ गई लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, क्योंकि खतरे को देखते हुए आसपास के घरों को खाली करा लिया गया था। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21, पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 5) और औट-सैंज मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 305) समेत कुल 496 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं।ALSO READ: बारिश के बीच धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 150 को बचाया, मलबे में 50 की तलाश
 
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार गुरुवार को मंडी जिले में 278 सड़कें अवरुद्ध थीं जबकि निकटवर्ती कुल्लू जिले में 118 सड़कें बंद थीं। मौसम विभाग ने गुरुवार को ऊना, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में रविवार को और ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।
 
राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रही। बुधवार शाम से नैना देवी में 92.6 मिमी बारिश हुई, इसके बाद रायपुर मैदान में 81.6 मिमी, पच्छाद में 75.1 मिमी, ओलिंडा में 67.7 मिमी, कांगड़ा में 62.5 मिमी, धर्मशाला में 42.5 मिमी, नाहन में 32.6 मिमी, कसौली में 32.5 मिमी और देहरा गोपीपुर में 31.4 मिमी बारिश हुई।ALSO READ: वाराणसी : बाढ़ और बारिश के बावजूद काशी में श्रद्धालुओं की बाढ़
 
इस मानसून में अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में लगभग 108 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 36 लोग लापता हैं। एसईओसी ने बताया कि इसके अलावा 1,120 ट्रांसफार्मर और 245 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से प्रदेश को कुल 1,905 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। राज्य में अब तक 58 बार अचानक बाढ़, 28 बार बादल फटने और 51 बड़े भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं।
 
चक्रवाती परिसंचरण बना : समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका फिरोजपुर, चंडीगढ़, देहरादून, गोरखपुर, जलपाईगुड़ी से होकर गुजरती है और फिर उत्तर-पूर्व दिशा में हिमालय की तलहटी के पास अरुणाचल प्रदेश तक पहुंचती है। बांग्लादेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र पर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है।
 
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। पूर्व-मध्य अरब सागर के दक्षिणी भागों से लेकर उत्तरी केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु होते हुए दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक लगभग 12 डिग्री उत्तरी अक्षांश के साथ पूर्व-पश्चिम द्रोणिका, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण तक जा रही है।
 
एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और उससे सटे अरुणाचल प्रदेश पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड पर बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है।
 
पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधि :  पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हुई। ओडिशा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1 या 2 बार भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, तटीय आंध्रप्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और गुजरात में हल्की बारिश हुई।
 
आज शुक्रवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शुक्रवार, 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक, मराठवाड़ा, उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1 या 2 स्थानों पर तीव्र बारिश हो सकती है।
 
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, मध्यप्रदेश, दक्षिणी गुजरात, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NHRC ने MP,UP, राजस्थान सहित DCGI को जारी किया नोटिस, CM यादव ने ड्रग कंट्रोलर को हटाया

सस्ती होंगी EV कारें, नितिन गडकरी का ऐलान- 4 से 6 महीने में घटेंगी कीमतें, पेट्रोल कार के बराबर होंगे दाम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा, जबलपुर ड्रग इस्पेक्टर्स सहित डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर को हटाया गया

सभी देखें

नवीनतम

मदरसा बोर्ड को भंग करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम

Nobel Prize 2025 : अमेरिका के इन 3 वैज्ञानिकों को मिला Physics में नोबेल प्राइज, जानिए क्या है योगदान

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, चंडीगढ़ वाले घर में मिली लाश

बिहार में बाहुबली मुन्ना शुक्ला की विधानसभा चुनाव में दांव पर साख, पत्नी लालगंज से लड़ेगी चुनाव!

Cough Syrup Death : छिंदवाड़ा में 2 और बच्‍चों की मौत, अब आंकड़ा 19 हुआ, किडनी खराब होने के बाद नागपुर में 9 बच्चे भर्ती

अगला लेख