Weather Updates: दिल्ली से लेकर यूपी तक चलेगी शीतलहर, अब बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली में पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (08:45 IST)
Weather Updates: देशभर में मौसम के मिजाज में तब्दीली आ रही है। मौसम के तेवर और भी तीखे और तेज हो गए है। उत्तर भारत (North India) में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है और कई जगह तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जा पहुंचा है। पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) भी शुरू हो गई है। दिल्ली (Delhi) में बारिश के साथ ठंड में वृद्धि होने की संभावना है।
 
उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड :  उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ रही है और कई जगह तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानों में दिख रहा है। दिल्ली में बारिश के साथ ठंड बढ़ सकती है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भी बारिश की संभावना है।ALSO READ: पंजाब में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी से दिल्ली में छुटेगी कंपकंपी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
 
दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। नवंबर में जहां उत्तर भारत में तापमान सामान्य बना हुआ था, वहीं अब ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से भी कम पहुंच चुका है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।ALSO READ: उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली एनसीआर में AQI बेहद खराब श्रेणी में
 
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड : राजधानी दिल्ली में अब ठंड का आगाज हो चुका है। सुबह शाम-तापमान 10 डिग्री से नीचे तक पहुंच रहा है। दिल्ली में बीती रात इस सर्दी की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं आज सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का भी अनुमान जताया है जिसके बाद सर्दी और बढ़ सकती है।
 
इन राज्यों में होगी बारिश : आने वाले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा में कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।
 
पूर्वोत्तर भारत में बारिश व कोहरा : पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों जैसे असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और बिहार में कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में अगले दो-तीन दिनों में और पूर्वी राजस्थान में तीसरे दिन शीतलहर चलने का अनुमान है। तीसरे दिन तमिलनाडु में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
 
अब चलेगी शीतलहर : अगले 4-5 दिनों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। कम दबाव के क्षेत्र के तट की ओर बढ़ने के कारण तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश हो सकती है। अगले 6-7 दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों की स्वदेश वापसी

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, इन उड़ानों में 15 फीसदी की कटौती

Ahmedabad Plane Crash : भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए विश्वास कुमार, विमान हादसे के दौरान बगल में बैठा था

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 IAS अधिकारियों का किया तबादला

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा कोई रियायत नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार : फारूक अब्दुल्ला

अगला लेख