Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

महाराष्ट्र के सोलापुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (14:14 IST)
Weather Update: गर्मी के तेवर दिन-पर-दिन तीखे होते जा रहे हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक प्रचंड गर्मी (Severe Heat) पड़ रही है। अनेक राज्यों में लू का कहर देखने को मिल रहा है। यूपी-बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं केरल में तेज धूप की चपेट में आने से 2 लोग बीमार हो गए और उनकी मौत हो गई।

ALSO READ: Weather Update: देशभर में बढ़ती गर्मी से लोग हलकान, मौसम पर IMD का अपडेट
 
सोलापुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार : भीषण गर्मी के चलते महाराष्ट्र के सोलापुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया और सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ।  यहां सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया।इस बीच कुछ जगहों पर बारिश के आसार भी हैं। महाराष्ट्र के कई इलाकों में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके अलावा सोलापुर में पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह सबसे गर्म स्थान बन गया। रायगढ़, मुंबई और ठाणे के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।
 
इन जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना : स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटे में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर हल्की से मीडियम बारिश और बर्फबारी संभव है। इसके अलावा आज जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, वहीं उत्तराखंड में भी हल्की बारिश संभव है। अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मीडियम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

ALSO READ: मतदान के बीच लोगों को सता रही है गर्मी की चिंता, जानिए कहां कैसा है मौसम
 
नॉर्थ-ईस्ट इंडिया और अन्य राज्यों का मौसम : नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में भी छिटपुट हल्की बारिश के साथ एक या दो जगहों पर मीडियम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और साउथ ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान की संभावना है, वहीं पंजाब के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट ओले गिर सकते हैं। नॉर्थ हरियाणा और नॉर्थ-वेस्ट राजस्थान में हल्की बारिश और तूफान संभव है। केरल में भी हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है।
 
दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस : दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में ह्यूमिडिटी 21 प्रतिशत रही। आईएमडी ने आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली में रविवार को एक्यूआई 165 रहा, जो मीडियम कैटेगरी में आता है।
 
बिहार भीषण गर्मी और लू : बिहार के लोगों को अगले 4 दिन तक गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 1 मई तक बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। नालंदा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
 
केरल में भीषण गर्मी से 1 महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई है। ये दोनों घटनाएं कन्नूर और पलक्कड में हुईं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए 12 जिलों में तापमान अधिकतम रहने की चेतावनी दी है। पलक्कड जिले में 90 साल की एक बुजुर्ग महिला रविवार को एलाप्पुली गांव की एक नहर में मृत पाई गई। घर से बाहर निकलने के बाद वह तेज धूप की चपेट में आ गई, वहीं कन्नूर जिले में 53 साल के एक शख्स की एक प्राइवेट अस्पताल में रविवार तड़के मौत हो गई। तेज धूप की चपेट में आने के बाद उसका वहां इलाज किया जा रहा था।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

12 जुलाई को लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तोहफा

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

खराब दाल पर महाराष्ट्र के नेताजी का बवाल, चांटे मार कर किया बेहाल

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

अगला लेख