Weather Update: राजस्थान से दिल्ली तक हीटवेव का कहर, केरल में जोरदार बारिश

राजधानी दिल्ली में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 मई 2024 (08:37 IST)
IMD Weather Updates: संपूर्ण भारत भीषण हीटवेव की चपेट में है। देश का अधिकांश हिसा हीटवेव की चपेट में है। सभी ओर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है।  दिल्‍ली में तो पारा तकरीबन 50 डिग्री सेल्सियस (49.9 डिग्री) तक पहुंच गया। इसके अलावा राजस्‍थान, हरियाणा, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, उत्‍तरप्रदेश में भी गर्मी का सितम लगातार जारी है। दूसरी ओर केरल में 3 दिनों से जोरदार बारिश का दौर जारी है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम के तल्ख तेवर को देखते हुए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने भी लोगों से अनावश्‍यक बाहर न निकलने की अपील की है। झुलसाने वाली गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है।

ALSO READ: Heatwave In India : भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, राजस्थान-‍हरियाणा में पारा 50 के पार
 
दिल्‍ली का तापमान तकरीबन 50 डिग्री तक पहुंचा : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली का तापमान तकरीबन 50 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्‍ली के नरेला और मुंगेशपुर इलाके में पारा 49.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार का दिन दिल्‍ली के लिए इस सीजन का अभी तक सबसे गर्म दिन रहा।

ALSO READ: दिल्ली में क्यों पड़ रही है जानलेवा गर्मी, नजफगढ़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार
 
फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं : मौसम विज्ञानियों की मानें तो फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। दिल्‍ली के साथ ही आसपास के इलाकों का तापमान भी 45 के पार पहुंच गया। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों के लोगों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है।

ALSO READ: Rajasthan weather : राजस्थान में गर्मी का कहर, फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार

राजस्‍थान का चुरू सबसे गर्म : राजस्‍थान के कई शहर इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। फलौदी का पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। अब चुरू का अधिकतम तापमान 50 डिग्री के पार 50.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चुरू देश का सबसे गर्म शहर रहा, वहीं हरियाणा के सिरसा में तापमान 50.3 डिग्री तक पहुंच गया।

ALSO READ: Weather update : देश में प्रचंड गर्मी, सीजन पहली बार 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
 
झांसी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड : उत्‍तरप्रदेश के झांसी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बिहार में गया और डेहरी सबसे गर्म शहर रहा है। पंजाब के बठिंडा का टेम्‍प्रेचर 47.2 डिग्री रहा। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, निवारी, दतिया जैसे शहरों काम तापमान भी 45 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया।
 
मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल : अगले 5 दिनों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल हैं। बांग्लादेश के ऊपर बना गहरा डिप्रेशन (चक्रवाती तूफान रेमल के अवशेष) पूर्व उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है। पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर अक्षांश 24.4 उत्तर और देशांतर 91.1 पूर्व ऊपर एक डिप्रेशन के रूप में बना हुआ है और यह सिलचर (असम) से लगभग 170 किमी पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में, मोंगला (बांग्लादेश) के 260 किमी उत्तर-पूर्व, श्रीमंगल (बांग्लादेश) से 60 किमी पश्चिम दक्षिण-पश्चिम और ढाका (बांग्लादेश) से 100 किमी उत्तरपूर्व में बना हुआ है।
 
इस सिस्टम के 28 मई की शाम तक पूर्व उत्तर-पूर्व दिशा क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावना है और यह धीरे-धीरे और कमजोर हो जाएगा। उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से होते हुए निचले स्तर पर मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है। 30 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर आ सकता है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज बुधवार 28 मई और गुरुवार 29 मई को पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप में मध्यम से भारी बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक और उत्तर-पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
तमिलनाडु, कोंकण और गोवा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। 29 और 30 मई को पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। राजस्थान के कई हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरप्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति हो सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख