LawyersVsDelhiPolice : दिल्ली में वकीलों की हड़ताल से जनता परेशान, लोगों में गुस्सा

Webdunia
बुधवार, 6 नवंबर 2019 (12:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को 11 घंटे तक चले पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट के बाहर वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वकीलों की हड़ताल से कोर्ट आए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बात से वे काफी नाराज हैं। 

ALSO READ: दिल्ली पुलिस को मिला किरण बेदी का साथ, पुलिस कमिश्नर को दी नसीहत
दोनों ही जगह कोर्ट के बाहर वकील नारेबाजी कर रहे हैं। वकीलों ने कोर्ट में ताला लगाकर वहां कामकाज ठप कर दिया। किसी को भी कोर्ट के भीतर नहीं आने दिया जा रहा है। इस बीच बार कॉन्सिल ने भी वकीलों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है। 
 
उल्लेखनीय है कि तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद के दो दिन बाद भी वकीलों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कड़कड़डूमा और साकेत कोर्ट में गुस्साए वकीलों ने पुलिसकर्मियों के साथ ही मीडियाकर्मियों और आम लोगों को भी निशाना बनाया

ALSO READ: पुलिस-वकील विवाद : 1988 की वो घटना जिससे दिल्ली के पुलिस वालों को याद आईं किरण बेदी
सोशल मीडिया पर दिल्ली की साकेत कोर्ट के बाहर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक वकील पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख