Hanuman Chalisa

सैफ अटैक में खुल रहीं परतें, जहांगीर को करना था किडनैप, नौकरानी लीमा से मांगे थे 1 करोड़

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 20 जनवरी 2025 (11:28 IST)
सैफ अली खान पर हुए हमले में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर शरीफुल सैफ के बेटे जहांगीर को बंधक बनाना चाहता था। वो पैसे मांगने की योजना बना रहा था। 1 करोड़ लेकर हमेशा के लिए वापस बांग्लादेश लौट जाना चाहता था। इसके लिए उसने सैफ की नौकरानी लीमा से पैसे मांगे थे। दरअसल, उसे एक फर्जी पासपोर्ट की जरूरत थी और इसके लिए वह पैसों का इंतजाम करने की कोशिश कर रहा था।

सैफ अली खान के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर रोज कई खुलासे हो रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, हमलावर शरीफुल सैफ के बेटे जहांगीर को बंधक बनाकर पैसे मांगने की योजना बना रहा था। आरोपी का मकसद 1 करोड़ लेकर हमेशा के लिए बांग्लादेश वापस लौट जाने का था।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को बांग्लादेश वापस जाने के लिए एक फर्जी पासपोर्ट की जरूरत थी और इसके लिए वह पैसों का इंतजाम करने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी से जुड़ी और भी कई जानकारियां सामने आई हैं।

हमलावर ने सैफ की नौकरानी लीमा फिलिप्स से 1 करोड़ मांगे थे लेकिन जब लीमा ने मना कर दिया तो आरोपी और लीमा में हाथापाई शुरू हो गई और ऐसा करते समय घर के सभी लोग जाग गए, जिससे आरोपी घबरा गया और बचने की कोशिश में उसने अंधाधुंध हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पहले लीमा पर हमला किया और जब सैफ अली खान बीच बचाव करने आए तो आरोपी ने पहले उनकी गर्दन पर और उसके बाद उनके पीठ की तरफ जोरदार अटैक किया।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

भारतीय रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण : वडोदरा में तैयार हुआ देश का पहला 'मेड इन इंडिया' C-295 मिलिट्री एयरक्राफ्ट

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

रेबीज फ्री अहमदाबाद 2030 : 10 महीनों में होगी शहरभर के कुत्तों की गणना, अब तक 5000 से अधिक श्वानों में लगाई गई चिप

अगला लेख