Hanuman Chalisa

दूसरी स्क्वाड्रन तेजस वायुसेना में शामिल, एयर चीफ मार्शल ने भरी उड़ान

Webdunia
बुधवार, 27 मई 2020 (11:39 IST)
कोयंबटूर। तेजस की दूसरी स्क्वाड्रन को बुधवार को वायुसेना में शामिल किया गया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल RKS भदौरिया ने तेजस के इस लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर इससे वायुसेना में शामिल किया। इसे फ्लाइंग बुलेट्स नाम दिया गया है।
 
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने आज वायु सेना स्टेशन सुलूर में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस लड़ाकू विमान उड़ाया। उन्होंने सिंगल सीटर लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। उन्होंने फ्लाइंग बुलेट्स यानी हल्के लड़ाकू विमान एलसीए तेजस को सक्रिय रहने के लिए कहा है।
 
एयरफोर्स की 18वीं स्क्वाड्रन अब तेजस से लैस होगी। तेजस विमान उड़ाने वाली एयरफोर्स की यह दूसरी स्क्वाड्रन होगी। इससे पहले 45 वीं स्‍क्वाड्रन ऐसा कर चुकी है।
 
उल्लेखनीय है कि वायुसेना में तेजस की नई स्क्वाड्रन की एंट्री तब हो रही है, भारत की चीन और नेपाल के साथ तनातनी जारी है।
 
बीते दिनों लद्दाख में चीन और भारत के सैनिक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद से ही बॉर्डर पर जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा भारत ने भी अपनी क्षमता को उस इलाके में बढ़ाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

17 साल का छात्र भारी पड़ा पूरे CBSE बोर्ड पर! कैसे सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE चेयरमैन की कुर्सी

देश में जल अनुसंधान की नई पहल शुरू, केंद्र और ISRO के बीच हुई बड़ी डील

LIVE: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

क्या विनाशकारी सिद्ध होगा इस बार एल नीन्यो?

दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट में लगी आग से 21 लोग जिंदा जले

अगला लेख