भारत की तरफ आंख उठाएगा तो देंगे मुंहतोड़ जवाब, अधीर रंजन के बयान पर बोले राजनाथ सिंह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (19:49 IST)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत अब कमजोर नहीं, बल्कि ताकतवर बन गया है तथा अगर कोई आंख उठाकर देखने की जुर्रत करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी के बाद सदन में यह बयान दिया।
 
चर्चा में भाग लेते हुए चौधरी ने कहा कि अभिभाषण में देश की सुरक्षा का कोई उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने सवाल किया कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पूर्व की यथास्थिति की बहाली का क्या हुआ?
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक हाल बुरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में चीन से संबंधित नीति लगातार विफल रही है।
 
इस पर हस्तक्षेप करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के संदर्भ में चौधरी ने जो भी कुछ कहा है कि वह उससे असहमति व्यक्त करते हैं।
 
सिंह ने कहा कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत अब कमजोर भारत नहीं है। भारत अब ताकतवर भारत बन गया है। अगर कोई आंख उठाकर देखने की जुर्रत करेगा तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा। संसद के पटल पर देश को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।
ALSO READ: OBC, परिवारवाद, महंगाई और नेहरू को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, भाषण की 10 बड़ी बातें
सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार भी होती तो हमारी पार्टी देश के मान-सम्मान के साथ खड़ी रही है और खड़ी रहती।’ उन्होंने कहा कि वह चौधरी की इस बात की निंदा करते हैं।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजीजू ने चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘चीन ने जितनी भूमि पर कब्जा किया है, वो कांग्रेस के शासन के समय किया है। मोदी जी के शासनकाल में एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं हुआ है।’’ उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान, चीन और कांग्रेस की भाषा एक जैसी हो गई है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख