Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने भारत यात्रियों, कैम्प के मजदूरों और ड्राइवर्स को गिफ्ट किए चांदी के सिक्के

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (17:48 IST)
नई दिल्ली। Bharat Jodo Yatra News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और यात्रा के शिविर में काम करने वाले चालकों व कर्मियों को दिवाली की मुबारकबाद देने के साथ साथ उन्हें चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं।
 
राहुल गांधी ने उन्हें दिए एक पत्र में उम्मीद जताई कि भारत के सच्चे मूल्यों में उनकी आस्था घृणा को पराजित करेगी और आगे का रास्ता दिखाएगी।
 
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरी यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और चालकों तथा अन्य कर्मचारियों को चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं।
 
उन्होंने सभी यात्रियों और शिविरों में कार्यरत लोगों को पत्र में कहा कि हम सुंदर सी भारत जोड़ो यात्रा में साथ चले हैं। आपमें और भारत के सच्चे मूल्यों में आपका विश्वास नफरत को पराजित करेगा और आगे के मार्ग को प्रज्ज्वलित करेगा।
राहुल ने कहा कि बात मत कीजिए, काम कीजिए। कहिए मत, दिखाइए। वादा मत कीजिए, साबित कीजिए। मैं आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।
 
कांग्रेस ने राहुल के पत्र को ट्वीट करते हुए कहा कि वाह, सुंदर, स्नेह से भरा। दिवाली के पावन मौके पर राहुल गांधी जी ने भारतयात्रियों, शिविर कर्मियों और चालकों को पत्र, मिठाइयों तथा चांदी के सिक्कों के रूप में शानदार उपहार दिए जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

रात 2 बजे मणिपुर पर राज्यसभा में क्या बोले अमित शाह, शशि थरूर बोले देर से ही सही, कभी नहीं से बेहतर

भारत पर कितना होगा ट्रम्प के टैरिफ वॉर का असर, 5 सवालों से समझिए

बांग्लादेश की मुराद पूरी, बैंकॉक में पीएम मोदी से मिले मुहम्मद यूनुस

भारतीय विदेश मंत्रालय का बांग्लादेश से अनुरोध, अल्पसंख्यकों से संबंधित घटनाओं की करे गहन जांच

जल गंगा संवर्धन अभियान – जनशक्ति से जलसंरक्षण की क्रांति

अगला लेख