Dharma Sangrah

LIC की पॉलिसी है तो जल्द करें यह काम, वरना फंस सकता है आपका पूरा पैसा...

Webdunia
सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (10:54 IST)
अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पॉलिसी है और वह मैच्योर होने वाली है तो तुरंत अपने बैंक खाते को पॉलिसी से लिंक कराना होगा। अगर आपने बैंक खाता लिंक नहीं किया तो आपकी पॉलिसी का पूरा पैसा फंस सकता है। भारतीय जीवन बीमा निगम अभी तक चेक के जरिए पॉलिसी का भुगतान करता था, लेकिन अब उसने सीधे बैंक खाते में पॉलिसी का पैसा ट्रांसफर करना शुरू किया है। यही कारण है कि पॉलिसी को बैंक खाते से लिंक कराने के लिए कहा जा रहा है। 1 मार्च 2019 से पहले पॉलिसी से बैंक खाता लिंक और मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा लें।
 
भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने पॉलिसी होल्डर्स को सूचनाएं भेजना शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त एलआईसी अपनी सभी सेवाएं डिजिटल करने जा रहा है। 1 मार्च 2019 से हर ग्राहक को ऑटोमेटेड एसएमएस के जरिए पॉलिसी प्रीमियम, पॉलिसी मैच्योरिटी, पॉलिसी होल्ड जैसी संबंधित जानकारी दी जाएगी।  
 
ऐसे करवाएं मोबाइल नंबर रजिस्टर : मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाने के लिए आप एजेंट को कॉल कर सकते हैं या आप एलआईसी की वेबसाइट आप एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in/Customer-Services/Help-Us-To-Serve-You-Better पर क्लिक या हेल्पलाइन नंबर 022-68276827 पर कॉल करके रजिस्टर करवा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की भी आवश्यकता नहीं है। 
 
बैंक से लिंक करवाएं पॉलिसी : एलआईसी ने कुछ समय पहले से ही पॉलिसी को बैंक खाते से लिंक कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। पॉलिसी मैच्योर होने उपभोक्ता का पैसा सीधे खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है, इसलिए हर ग्राहक के लिए जरूरी है कि वो अपनी पॉलिसी को बैंक खाते से लिंक करा ले। 
 
एलआईसी के अनुसार अभी तक कई पॉलिसी धारक ऐसे हैं, जिन्होंने पॉलिसी को बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है। एलआईसी ने ऐसे उपभोक्ताओं का पैसा रोकना शुरू कर दिया है। अपनी पॉलिसी को बैंक खाते से लिंक कराने के लिए आपको कैंसिल चेक या पासबुक के फ्रंट पेज की कॉपी एलआईसी ब्रांच में जमा करानी है।

साथ ही NEFT मैंडेट फॉर्म भी भरना है। फॉर्म और अपनी बैंक खाते की जानकारी जमा कराने पर आपकी पॉलिसी को एक हफ्ते के अंदर बैंक खाते से जोड़ दिया जाएगा। पॉलिसी के मैच्योर होने पर एलआईसी सीधे आपके खाते में पैसा ट्रांसफर कर देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

भिवाड़ी फैक्ट्री में आग का तांडव: 7 मजदूर जिंदा जले, रेस्क्यू जारी

फिर बदलेगा मौसम: उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, 8 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

भारत बना AI हब: AI Impact Expo 2026 आज से शुरू, रोड सेफ्टी पर खास फोकस

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख