Weather Prediction : शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, कई जगहों पर तापमान शून्‍य से नीचे

Webdunia
शनिवार, 18 जनवरी 2020 (22:53 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में दिन के मौसम में सुधार आया है लेकिन बर्फीली हवाओं से निजात नहीं मिल पाई। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। यहां सभी जगहों पर रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। 21 और 22 जनवरी को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्‍ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर दृश्यता 50 मीटर थी। उत्तर भारत की ओर जाने वाली करीब 20 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 240 दर्ज किया गया, जो खराब की श्रेणी में आता है।

राजस्थान के पश्चिमी हिस्से विशेषकर गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु और सीकर में अब भी अच्छी खासी सर्दी पड़ रही है, हालांकि बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ा है। बीती रात 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गंगानगर सबसे सर्द रहा। चुरु में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। राज्य के मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंचने से पर्यटकों को कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। 20 से 23 जनवरी के बीच राज्य के ऊंची और मध्यम पहाड़ी वाले क्षेत्रों तथा मैदानी और छोटी पहाड़ियों वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मौसम साफ होने पर तापमान में सुधार आया है। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर जारी है। यहां सभी जगहों पर रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर हो गया है।

उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अभी भी बना हुआ है। इस सिस्टम से मध्य प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र तक एक ट्रफ सक्रिय है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ के भागों पर दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य चक्रवाती सिस्टम पश्चिमी असम पर बना हुआ है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

Brazil Hot Air Balloon Fire: ब्राजील में हॉट एयर बैलून में लगी आग, 8 लोगों की मौत

UP : चलती ट्रेन में युवक की हत्या, पीट-पीटकर ली जान, 5 आरोपी गिरफ्तार

Operation Sindhu : ईरान से लौटे 256 और भारतीय छात्र, चिंतित परिजनों को मिली राहत

Iran-Israel war : इजराइली हमलों के बाद ईरान में भूकंप, परमाणु ठिकानों पर रहस्यमय झटकों से मचा हड़कंप, क्यों उड़ी परीक्षण की अफवाहें

West Bengal : बीरभूम में आपस में भिड़े 2 समूह, झड़प में बम विस्फोट, 2 लोगों की मौत

अगला लेख