Weather Alert: पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश, अरुणाचल में होगी बर्फबारी

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (08:41 IST)
नई दिल्ली। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों और इससे सटे हिन्द महासागर में भूमध्य रेखा के ऊपर बने रहने से उत्तरी तटीय तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। उत्तर भारत की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है तथा यह उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों के ऊपर तक पहुंचा है।
 
दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान सुबह के शीतलहर और मध्यम से घने कोहरे की संभावना है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रह सकता है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे उत्तरी तटीय तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। उत्तर भारत की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह सिस्टम उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों के ऊपर पहुंच गया है।
ALSO READ: कमला हैरिस ने इस तरह दी माइक पेंस को विदाई, जीता सबका दिल
स्काइमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में मौसमी हलचल हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में असम और अरुणाचल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है।
ALSO READ: 21 जनवरी : सरकार के प्रस्ताव पर किसानों की बैठक समेत इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
पश्चिम बंगाल, दक्षिण तटीय तमिलनाडु और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई है। कोहरे का प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत में बना रहा। विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तरप्रदेश और बिहार में 1-2 स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान के शहरों में कोल्ड डे कंडीशन बनी रही।
 
अगले 24 घंटों के मौसम का अनुमान : अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम से लेकर असम और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख