PG में घुसकर लड़की को 20 बार मारा चाकू, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

बिहार की रहने वाली थी लड़की, मध्य प्रदेश का रहने वाला है हत्यारा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 जुलाई 2024 (14:58 IST)
बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की PG में बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह हत्‍या पीजी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हत्‍यारा इतना दरिंदा था कि उसने पहले गला रेता उसके बाद करीब 20 बार उसे चाकू से गोदा। यह घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

खून से लथपथ लड़की बैठे-बैठे तोड़ देती है दम : CCTV में दिख रहा है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया। इस दौरान पीड़िता हमले का विरोध करती है, लेकिन हत्यारा उसे पकड़कर गला रेत देता है और वहां से भाग जाता है। शोर-शराबा सुनकर बिल्डिंग में मौजूद अन्य लड़कियां मौके पर पहुंचीं लेकिन वे उसे बचा नहीं पाईं। चाकू के कई हमलों के बाद खून से लथपथ कृति कुमारी वहीं पर दम तोड़ देती है।

आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फॉर लेडीज में घटी।

बिहार की रहने वाली थी लड़की : पुलिस के मुताबिक लड़की की हत्या 23 जुलाई की रात को की गई थी। हमलावर ने कमरे में घुसकर 24 वर्षीय कृति कुमारी की हत्‍या कर दी। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी। वह शहर में एक निजी कंपनी में काम करती थी।

मध्य प्रदेश का रहने वाला हत्यारा : पुलिस के मुताबिक हत्यारे को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हत्यारे को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गईं थी। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि हत्यारा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इसीलिए उसकी तलाश में पुलिस की टीम मध्य प्रदेश भी भेजी गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

UP में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 की मौत

PM मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे

Weather Update : कर्नाटक में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट

Pune Bridge Collapses : कैसे ढह गया पुणे की इंद्रायणी नदी बना पुल, किसकी थी लापरवाही, कौन है लोगों की मौत जिम्मेदार

MP के शिवपुरी में 80 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा पुल गिरा, 6 मजदूर घायल

अगला लेख