Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Live Updates : नारायण राणे, भूपेंद्र यादव ने संभाला कार्यभार

हमें फॉलो करें Live Updates : नारायण राणे, भूपेंद्र यादव ने संभाला कार्यभार
, गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (15:00 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के पहले विस्तार से 36 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। 12 मंत्रियों को हटाया गया है। मोदी के नए मंत्री आज से कामकाज संभालने का जा रहे हैं। पल-पल की जानकारी...

03:33 PM, 8th Jul
-नारायण राणे ने गुरुवार को नए केंद्रीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
-भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार संभाला। इससे पहले मंत्री ने श्रम मंत्रालय का प्रभार संभाला।
-वरिष्ठ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने देश के नए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

02:02 PM, 8th Jul
-गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम रूपाला, जिन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया है, ने गुरुवार को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
-जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार संभाला।
-सुभाष सरकार ने शिक्षा राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

12:57 PM, 8th Jul
-भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए सदस्यों के साथ गुरुवार को अपने आवास पर बैठक की।
-इस बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष और पार्टी महासचिव व केंद्रीय श्रम मंत्री सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
-यह बैठक ऐसे समय में हुई जब नए मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना आरंभ कर दिया। नवनियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधि मंत्री किरेन रिजिजू सहित कुछ मंत्रियों ने अपने कार्यभार संभाले।

12:54 PM, 8th Jul
-मुंजापारा महेंद्रभाई ने महिला और बाल विकास राज्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाला
-महेंद्रभाई जानेमाने हृदयरोग विशेषज्ञ हैं और गुजरात में मेडिसिन के प्राध्यापक रहे हैं।
-महेंद्रभाई (52) बुधवार को मंत्रिपरिषद में शामिल 36 नए मंत्रियों में से एक हैं। उनके सामने देश में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या का मुद्दा एक बड़ी चुनौतियों में से एक है।

12:06 PM, 8th Jul
-किरन रिजिजू ने कानून मंत्री के रूप में चार्ज लिया।
-श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी मंत्रालय जाकर संभाला कामकाज।
-स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पंवार ने भी लिया चार्ज।

12:02 PM, 8th Jul
-रामचंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्रीय इस्पात मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया
-उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान की जगह ली, जिन्हें मोदी सरकार के नवीनतम कैबिनेट फेरबदल में शिक्षा मंत्रालय के साथ कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-सिंह जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता हैं, जो राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

11:12 AM, 8th Jul
-आरसीपी सिंह ने इस्पात मंत्रालय का कामकाज संभाला। 
-जदयू नेता ने कहा कि यह मेरे लिए सुखद अवसर है। मैं खुले मन से काम करता हूं। 
 

11:07 AM, 8th Jul
webdunia
-स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पूजा अर्चना के बाद संभाला पदभार।
-हर्षवर्धन के स्थान पर स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं मांडविया।
-दिल्ली के निर्माण भवन स्थित कार्यालय में संभाला काम।
-रसायन और उर्वरक मंत्रालय भी मांडविया के पास।

10:22 AM, 8th Jul
-मोदी मंत्रिमंडल में पहले विस्तार और पुनर्गठन के बाद नए मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की पहली बैठक आज शाम को होगी।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शाम पांच बजे मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसके बाद सात बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री हिस्सा लेते हैं।
-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार सुबह ग्यारह बजे होनी थी, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार और पुनर्गठन के चलते इसे टाल दिया गया था।
-बुधवार शाम 43 नए मंत्रियों ने शपथ ली जिनमें 15 कैबिनेट मंत्री तथा 28 राज्य मंत्री हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।

10:01 AM, 8th Jul
webdunia
-केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल सभी नए मंत्री आज सुबह 10:30 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।


10:00 AM, 8th Jul
-सूचना प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दफ्तर पहुंचकर कामकाज संभाला।
-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी पदभार ग्रहण किया।
-पशुपति कुमार पारस आज 2 बजे खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का पदभार ग्रहण करेंगे।

09:59 AM, 8th Jul
-मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद की आज अहम बैठक।
-मोदी मंत्रिमंडल की औसत आयु 61 वर्ष से घटकर 58 वर्ष हुई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्विटर नियुक्त करेगा शिकायत अधिकारी, दिल्ली हाईकोर्ट को दी जानकारी