Hanuman Chalisa

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 मई 2024 (14:40 IST)
19 may updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भाजपा मुख्‍यालय की ओर मार्च, जांच के लिए केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस। पल पल की जानकारी...


02:39 PM, 19th May
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से सीसीटीवी डीवीआर जब्त किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था। 

12:48 PM, 19th May
भाजपा मुख्‍यालय की ओर अरविंद केजरीवाल का मार्च। राघव चड्ढा, संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत कई दिग्गज नेता साथ।

12:24 PM, 19th May
-आप लोगों के सपनों की पार्टी। हमने गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी। दिल्ली, पंजाब में लोगों का मुफ्‍त इलाज किया। 
-मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया। आतिशी, राघव चड्ढा सभी को गिरफ्तार करेंगे।
-आप नेताओं को कैद कर सकते हैं, विचार को नहीं। हम गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं।
-1 को गिरफ्तार करेंगे, 100 नए नेता पैदा होंगे।

12:09 PM, 19th May
-अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर हमला, PM ने AAP को खत्म करने का इरादा बनाया
-दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने और कुचलने का इरादा बनाया।
-ऑपरेशन झाड़ू के तहत पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया।
-चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के चुनाव सीज करने की तैयारी। पार्टी का दफ्तर खाली कराकर उसे सड़क पर लाया जाएगा।

08:59 AM, 19th May
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं के साथ 19 मार्च को भाजपा मुख्यालय जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी बड़े नेताओं, विधायकों और सांसदों के साथ दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। जिसे भी जेल में डालना हो, एक ही बार में डाल दीजिए। 
 
उन्होंने कहा कि आप सोचते हैं कि आप आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालकर उसे कुचल देंगे, आम आदमी पार्टी ऐसे कुचलने वाली नहीं है। आप एक बार कोशिश करिये और देखिए। आम आदमी पार्टी के जितने नेताओं को आप जेल में डालेंगे उससे 100 गुना ज्यादा नेता यह देश पैदा करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

अगला लेख