Hanuman Chalisa

Live Updates : राष्‍ट्रपति बाइडन से आज पीएम मोदी की मुलाकात, ब्लिंकन ने पाक विदेश मंत्री से की अफगानिस्तान पर बात

Webdunia
शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (12:49 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर है। वे आज राष्‍ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। मोदी आज क्वाड सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। पल-पल की जानकारी...


12:52 PM, 24th Sep
-पीएम मोदी आज अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे।
भारतीय समय के मुताबिक रात 8.30 बजे होगी दोनों दिग्गजों की मुलाकात।
-कोरोना संकट, अफगानिस्तान, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हो सकती है दोनों नेताओं के बीच चर्चा।

10:47 AM, 24th Sep
-अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र से इतर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में आगे की कार्रवाई पर चर्चा की और दोनों देशों के इस मुद्दे पर एक साथ काम करने के महत्व पर जोर दिया।
-ब्लिंकन ने कुरैशी से मुलाकात के दौरान कहा कि उनका बहुत अधिक ध्यान अफगानिस्तान, दोनों देशों के मिलकर काम करने और अफगानिस्तान में आगे की राह पर बढ़ने पर केन्द्रित है।

09:50 AM, 24th Sep
-इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 350 अंक से अधिक बढ़कर पहली बार 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया।
-इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 359.29 अंक या 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 60,244.65 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 100.40 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 17,923.35 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।


07:47 AM, 24th Sep
-पीएम मोदी आज क्वाड सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। 
-क्वाड में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका चार देश शामिल हैं। यह एक रणनीतिक मंच है जिसका मकसद इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति स्थापित करना है।
-बैठक में 4 देश मिलकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की दादागिरी कम करने पर चर्चा करेंगे।

07:43 AM, 24th Sep
-आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात पर दुनियाभर की नजरें लगी हुई है।
 

07:38 AM, 24th Sep
-पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री सुगा से भी मुलाकात की। 
-मुलाकात के बाद ट्वीट में कहा, 'जापान भारत के सबसे मूल्यवान भागीदारों में से एक है। पीएम के साथ मेरी शानदार मुलाकात हुई। वे विभिन्न विषयों पर जो हमारे राष्ट्रों के बीच सहयोग को और बढ़ावा देंगे। एक मजबूत भारत-जापान मित्रता पूरे ग्रह के लिए शुभ संकेत है। 

07:36 AM, 24th Sep
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की और भारत व अमेरिका को प्राकृतिक साझेदार करार दिया।
-मोदी ने हैरिस से कहा कि आप विश्व के कई लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। 
-उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भारत की यात्रा पर आमंत्रित भी किया।
-मोदी से मुलाकात में कमला हैरिस ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद में शामिल। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख