live : भाजपा के बंद पर ममता बनर्जी बोलीं, बंगाल को बदनाम करने का षड़यंत्र

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 अगस्त 2024 (13:23 IST)
live updates : कोलकाता रेप मर्डर केस के खिलाफ बंगाल भाजपा ने आज राज्यभर में बंद का आह्वान किया है। जो सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। पल पल की जानकारी... 
 

01:21 PM, 28th Aug
-भाजपा के बंगाल बंद पर ममता बनर्जी बोलीं, ईडी, सीबीआई सब जालसाज हैं। 
-बंगाल को बदनाम करने का षड़यंत्र हैं भाजपा का बंद।
-मणिपुर को अभी भी इंसाफ का इंतजार। मणिपुर की घटना के लिए माफी नहीं मांगती भाजपा।
-इस्तीफा मांगना है तो पीएम मोदी का मांगों।

11:51 AM, 28th Aug
-बंगाल के बैरकपुर में बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प।
-भाटपाड़ा में भाजपा नेता प्रियांगु पांडेय की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार।
-पुलिस ने भाजपा नेता रूपा गांगुली को हिरासत में लिया।

10:49 AM, 28th Aug
-कोलकाता में पुलिस ने लॉकेट चटर्जी समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कुछ नहीं होने वाला है। जितना हिरासत में लेंगे, उतने ही और लोग आएंगे। यह जनता का आक्रोश है। जनता सड़कों पर आई है।
<

#WATCH पश्चिम बंगाल: पुलिस ने भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को हिरासत में लिया।

लॉकेट चटर्जी भाजपा के 12 घंटे के 'भारत बंद' के आह्वान के बाद कोलकाता के बाटा चौक पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। pic.twitter.com/0e9CNh86F2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2024 >-पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने विरोध प्रदर्शन किया।
-नार्थ 24 परगना के जिले के भाटपाड़ा में भाजपा नेता की कार पर हमला, हमले वाली जगह से देशी बम भी बरामद।


08:54 AM, 28th Aug
-कूच बिहार में बंद समर्थकों ने बस में की तोड़फोड़।
-पुलिस ने अलीपुरद्वार में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
-भाजपा द्वारा 12 घंटे का 'बंगाल बंद' बुलाने पर हावड़ा में सरकारी बस के ड्राइवर हेलमेट पहने दिखे।
-बंद की वजह से प्रदेश में बस सेवाएं प्रभावित हुई।

08:21 AM, 28th Aug
-बंद के दौरान कई स्थानों पर भाजपा का प्रदर्शन। नॉर्थ 24 परगना में ट्रेन और बाजार बंद कराने की कोशिश।
-रेलवे ट्रेक पर भाजपा कार्यकर्ता, रोकी ट्रेन।

07:49 AM, 28th Aug
-सड़क पर उतरे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता।
-कोलकाता, और हावड़ा में दिखा बंद का असर।
-छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज पर भाजपा ने बुलाया बंद।

07:45 AM, 28th Aug
-बंगाल में आज भाजपा का प्रदर्शन, धरने पर बैठीं भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल।
-भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को अमान्य कर दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर रसायन मिश्रित वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वे राज्य की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ हैं... हम विरोध जारी रखेंगे।
<

#WATCH | Kolkata: BJP leader Agnimitra Paul reviews the 12-hour 'Bengal Bandh' called by BJP to protest against the state government. pic.twitter.com/AAvoFWrjuj

— ANI (@ANI) August 28, 2024 >-बंगाल सरकार ने नहीं दी बंद की इजाजत, लोगों से की काम नहीं बंद करने की अपील। राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Kuno National Park से बुरी खबर, नाले में मृत मिला चीता पवन, फिर रहस्य बनी मौत

Maharashtra : हवा का दोष, सेना की देखरेख, विपक्ष की सियासत, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर क्या बोले देवेन्द्र फडणवीस

छोटी-छोटी बातों पर क्यों धधक उठता है राजस्थान? भजनलाल शर्मा के सीएम बनने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं

SME IPO में क्या हो रहा है? 2 डीलरशिप, 8 कर्मचारी, 12 करोड़ के IPO में आए 4800 करोड़ रुपए

बॉस हो तो चौधरी साब जैसा, 70 कर्मचारियों को बना दिया करोड़पति,कैसे हुआ ये चमत्‍कार?

सभी देखें

नवीनतम

live : भाजपा के बंद पर ममता बनर्जी बोलीं, बंगाल को बदनाम करने का षड़यंत्र

खत्‍म हो जाएंगे पुरुष, महिलाओं का होगा राज, जानिए क्‍यों डरा रही ये रिसर्च, क्‍या है Y क्रोमोसोम से कनेक्‍शन

जनधन योजना भारत में आर्थिक क्रांति का सूत्रपात : धामी

हिमंता बिस्वा सरमा के मियां मुस्लिम वाले बयान पर बवाल, क्या बोले कपिल सिब्बल?

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 245 गोविंदा घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

अगला लेख